Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका निर्मित 100वां रेलइंजन देश सेवा को समर्पित

      रिकॉर्ड 73 कार्य दिवसों में किया उत्पादन

चित्तरंजन: सर्वाधिक विद्युत रेल इंजन उत्पादन का विश्व कीर्तिमान रचने वाली भारतीय रेल की उत्पादन इकाई चित्तरंजन रेलइंजन कारख़ाना (चिरेका) ने चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के रिकॉर्ड 73 कार्य दिवसों में 100वां रेलइंजन उत्पादन कर एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यहउपलब्धिकिसीभीवित्तीयवर्षमेंकार्यदिवसोंकीतुलनामेंअग्रणीहै।आज 29.06.2022 को चिरेका उत्पादित 100वां रेलइंजन को देश सेवा के लिए समर्पित किया गया। श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक, चिरेका नेशॉप 19 केटेस्टशेडसे हरी झंडी दिखाकर इस 100वें रेलइंजन को रवाना किया । इस मौके पर चिरेका के सभी विभागों के प्रधान अध्यक्ष,वरीय अधिकारी, पर्यवेक्षकसहितकर्मचारीगण उपस्थित थे।

यह उपलब्धि पूर्ण सफलता श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक के प्रेरणा, प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और चिरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस प्रगति और उपलब्धि के लिए श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक ने चिरेका टीम को बधाई दी।

आशा है कि चिरेका इस मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 में फिर से निर्धारित लक्ष्य को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित करने में सक्षम होगा।