Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हिंदुत्तव के मुद्दे से भटके उद्धव तो महाराष्ट्र की गद्दी गई! शिंदे बने मुख्यमंत्री

BHARATTV.NEWS,महाराष्ट्: महाराष्ट्र में कई दिनों की राजनितिक उठापटक के बाद आज उसका पटाक्षेप हो गया। शिंदे ने मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेकर आसीन हो गए। हलाकि कल तक कयास लगाया जा रहा थी कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेगे लेकिन देवेंद्र उपमुख्यमंत्री बन गए। बुधवार कि रात फेसबुक पर लाइव होकर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि हिन्दुत्त्व के मुद्दे से उद्धव सरकार भटकते जा रही थी जिसे शिंदे खेमे के विधायक पचा नहीं पा रहे थे और मौके कि तलाश में थे जिसका फायदा शिंदे ने बखूबी उठाई। मराठी समुदाय के एकनाथ शिंदे का जन्म: 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका से आते हैं। शिंदे ने 11वीं कक्षा तक ठाणे में पढ़ाई की और फिर वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे | एकनाथ शिंदे 1997 में ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए और 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने | इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने. इसके अलावा तीन साल तक पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे | हालांकि, दूसरी बार पार्षद चुने जाने के दो साल बाद ही विधायक बन गए, लेकिन शिवसेना में सियासी बुलंदी साल 2000 के बाद छुआ | एकनाथ शिंदे ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से साल 2004 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. शिवसेना के टिकट पर 2004 में पहली बार विधानसभा पहुंचे शिंदे इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। 2019 में चुने गए थे विधायक दल के नेता भी चुने गए थे और इसके बाद उनकी धक् पार्टी में बढ़ते जा रही थी और फिर आज मुख्यमंत्री तक बन गए।