Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सिद्धो कान्हो के सपने साकार करने जुटे हुए हैं: रणधीर

BHARATTV.NEWS; CHITRA : पूर्व कृषि मंत्री सह‌ सारठ विधायक रणधीर सिंह ने हूल दिवस पर दर्जनों स्थानों पर सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि हम सभी लोग शहीदों के सपनों को साकार करने जुटे हैं। पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित करना एक मिसाल है।

2 शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक रणधीर सिंह।

अंग्रेजों के अत्याचार, दमन और शोषण के खिलाफ सबसे पहले आदिवासियों के नायक सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो आदि क्रांतिकारियों ने सशस्त्र विद्रोह किया था। उन्होंने परिकल्पना की थी कि लोगों को शोषण से मुक्ति मिले। उन्हें अधिकार मिलनी चाहिए। संथाल विद्रोह के बाद देश को आजाद करने की लड़ाई जोर पकड़ती गई। देश आजाद हुआ। लेकिन शहीदों के सपनों को साकार नहीं किया जा सका है। हमारी पार्टी उनके सपनों को साकार करने में जुटी हुई है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर अपनी मंशा साफ कर दी है। खुद मैं विकास की किरणों को उन गांव तक पहुंचाने की कोशिश में जुटा हुआ हूं, जहां आजादी के सात दशक बीत जाने पर भी कोई विकास नहीं हुआ था। अपने सात साल के कार्यकाल में सिद्धो कान्हो की 65 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर शेड निर्माण कराया। सिद्धो कान्हो के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जानकारी हो कि विधायक सिंह ने माथाटांड़, नावाड़ीह, बाघजोरिया, करणबदिया, गोपालपुर, सोनातर, कुशमाहा, चिरुलिया, मोहनपुर, मुर्गाबनी, लखनपुर, बरकट्ठा, फोफनाद, समेत दर्जनों स्थानों में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुखिया महादेव सिंह, मुखिया मालती हांसदा, पूर्व मुखिया जीतू लाल मरांडी, रणबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इस दौरान माल्यार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।