Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कोयलांचल के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया हूल दिवस

BHARATTV.NEWS; CHITRA : संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो कान्हू हूल दिवस पर याद किए गए। ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया हूल दिवस। प्रमुख नेताओं ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
अंग्रेजों की गुलामी करने के जगह पर विद्रोह की ज्वाला भड़काने वाले भोगनाडीह निवासी सिद्धो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो हूल दिवस पर याद किए गए। इस अवसर पर मुर्गाबनी, कुशमाहा, चिरुलिया, बागदाहा, तांबाजोर समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों में सिद्धो कान्हू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, आंदोलनकारी चयन आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, मुखिया गोलक बिहारी महतो, मुखिया देवेंद्र मुर्मू, जिपस मिसिल हांसदा, दाऊद आलम, मुखिया पति महेंद्र मुर्मू, युधिष्ठिर सिंह यादव, उप मुखिया गोपाल सिंह, मजदूर नेता चांदो मंडल, पूर्व जिपस छाया कोल समेत कई प्रमुख नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण की। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संथाल विद्रोह के नायक सिद्धो कान्हू की कुर्बानी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी। इन्हीं महापुरुषों की देन है कि एसपीटी व सीएनटी एक्ट यहां लागू है। इससे हमारी जमीन सुरक्षित हैं।

मुर्गा बनी गांव में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते झामुमो नेता नरसिंह मुर्मू,सहायक प्रबंधक संजय सोरेन