BHARATTV.NEWS; CHITRA: सिदो कान्हू मेमोरियल क्लब की तरफ से देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत आसनबनी पंचायत के मोढ़ाबारी गांव स्थित डंगाल में बुधवार को दिवस की पूर्व संध्या पर क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया।
सुई धागा दौड़ में पहला दूसरा व तीसरा स्थान पूजा सोरेन, पूनम हेंब्रम व चंदा सोरेन ने हासिल किया। मुनेश्वर मुर्मू ने आंख बांधकर घड़ा तोड़ा। वहीं राधिका मुर्मू ने बैलून फोड़ने में सफलता अर्जित की। सौ मीटर की बच्चियों की दौड़ में छोटी मुर्मू, पूनम हेंब्रम व जीविका सोरेन क्रमश पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। 400 मीटर की दौड़ में मंतोष मरांडी, नितेश किस्कू व जय प्रकाश टुडू ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर रेस में रीमा मरांडी ने कामयाबी हासिल की। साड़ी दौड़ में नुनी किस्कू, श्रीमती मुर्मू, नमीता मरांडी ने अव्वल, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जिपस प्रतिनिधि रामकिशोर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हेमलाल किस्कू, प्रतिनिधि आलेश्वर मुर्मू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल संचालन मदन अशोक मंडल वेदन टुडू, दिलीप मंडल, विजय मुर्मू, चंद्र किशोर किस्कू, मनोज मरांडी, बालेश्वर टुडू, अमीन मरांडी, कालेश्वर मांझी आदि ने किया।






