BHARATTV.NEWS; CHITRA: हूल दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देवघर जिला निवासी पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह ने संथाल विद्रोह के नायक सिदो कान्हू की आदम कद प्रतिमा पर कई स्थानों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिदो कान्हू के सपने को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि भोगनाडीह के माटी के लाल सिदो कान्हू चांद भैरव ने अपने समुदाय के लोगों को एकत्र कर अंग्रेजी सल्तनत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका। क्रांति की ज्वाला पूरे संथाल परगना प्रमंडल में फैली। अंग्रेजी हुकूमत की नींद हराम हो गई। संताल भाइयों ने फिरंगी सिपाहियों के दांत खट्टे करने का काम किया। इस दौरान लड़ते-लड़ते सिदो कान्हू के भाई शहीद हो गए। सिदो और कान्हू पालोजोरी प्रखंड की धरती पर दस्तक दे चुके थे। स्थानीय जमींदारों की मुखबिरी के कारण ब्रिटिश हुकूमत के सैनिक चौकन्ना हो गए। बागदाहा के समीप मानपुर डंगाल में सिदो अपना घोड़ा बांध कर सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर सिउड़ी जेल में फांसी दे दी गई। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें कठिन परिश्रम व संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उनके रास्ते पर चलकर सूबे का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होंने शोषण विहीन समाज गठन का सपना देखा था। उसे हम सभी साकार करेंगे। जानकारी हो कि बाराटांड़, फुटानी चौक, मोढ़ाबारी समेत कई स्थानों में उन्होंने माल्यार्पण किया।
मौके पर मुखिया जगरनाथ रवानी, सुशील किस्कू, महादेव मरांडी, मरांडी, शिवेश्वर किस्कू, गौतम यादव, आनंद राणा, जीतलाल बास्की, रंजीत सिंह, मुन्ना मरांडी, गणेश टुडू वह अन्य मौजूद थे .






