BHARATTV.NEWS; CHITRA: ब्रह्म विद्या विहंगम योग की तरफ से कोयलांचल के दमगढ़ा गांव में गुरुवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वही हमें परमात्मा से मिलाने में सक्षम हैं।
ब्रह्मविद्या विहंगम योग के नियमानुसार सारे रस्मों को पूरा किया गया। गुरु वंदना, स्वर्वेद प्रार्थना आदि में सभी लोगों ने इस दौरान हिस्सा लिया। सत्संग में बताया गया कि स्वर्वेद सभी वेदों का सार है। वेदों के सारे मूल तत्वों को इसमें समाहित किया गया है। स्वर्वेद का का अध्ययन कर लेने से ही सब काम चल जाता है। गुरु के बारे में बताया गया कि वही हमें सच्चा ज्ञान बांटते हैं। वही हम सबको गोविंद से साक्षात्कार कराते हैं। गोविंद को बताने वाले गुरु ही होते हैं। कारण है कि गुरु को गोविंद से श्रेष्ट बताया गया। उनके बिना गोविंद के शरण में जा पाना आसान बातें नहीं हैं। गुरुजी गोविंद से मिलने के मार्ग को आसान बनाते हैं। इस मौके पर जिला प्रचार मंत्री महेंद्र प्रसाद राणा, पत्रिका प्रभारी जिया राम कोल, गौतम राणा, गुरुदेव भंडारी, राम वचन दास, अक्षय पात्र प्रभारी संतोष महतो, हीरालाल दास, मिहिर दास विनोद महतो समेत अन्य उपस्थित थे।






