Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आंधी पानी ने दी गर्मी से बड़ी राहत, मचाई तबाही

BHARATTV.NEWS, CHITRA: भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान चितरा कोयलांचल वासियों को आई आंधी के साथ पानी ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। वहीं इसने तबाही भी लाई है। लोगों का घर क्षतिग्रस्त किया है। मवेशी भी मरे हैं।

, यदु व बुद्धू मंडल के घर का उड़ा एसबेस्टस सीट

यह उल्लेख करना आवश्यक है कि भीषण गर्मी और तेज धूप में लोगों को ना तो दिन में चैन मिला रहा था और ना रात में नींद। कई दिनों से धूप इतनी कड़ी हो गई थी कि 10-11 बजे ही लोग अपने अपने घरों में दुबक जाते थे। लेकिन भीषण गर्मी में आराम करना भी बड़ी बात हो रही थी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चली जा रही थी। रात के तापमान में भी मामूली अंतर हुआ करता था। ऐसी स्थिति में रात के 12बजे के बाद ही लोग सोते थे। अलबत्ता गर्मी से परेशान लोगों को आज दोपहर बाद राहत मिल गई। जोर की आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश लगभग एक घंटे तक हुई। खासकर कोलियरी के रिहायशी इलाकों में ऊपर मंजिल वाले में रहने वाले लोगों को बारिश के साथ नींद भी आई। इसका भरपूर लूत्फ उठाया गया। वहीं इस आंधी पानी ने ग्रामीण इलाकों में लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त किया है। सरसबाद गांव निवासी भागीरथ मंडल, यदु मंडल, व बुद्धू मंडल के ईट की दीवार और एस्बेस्टस शीट से बने घर तबाह हुए हैं। सीट पूरी तरह टूट कर बिखर गया। वहीं भागीरथ मंडल का बैल भी मर गया। सबों ने आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है।