Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में निमाई दास जिला के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे

BHARATTV.NEWS,JAMTARA: एससी मोर्चा के जामताड़ा जिला निवर्तमान अध्यक्ष निमाई दास के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी परिवार के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वर्गीय निमाई दास के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेंद्र मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष स्वर्गीय निमाई दास

मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा निमाई दास भाजपा जामताड़ा जिला के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिनके नेतृत्व में चिरुडीह दलित उत्पीड़न कांड में आंदोलन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में इनके नेतृत्व में संगठन को बल मिला। स्वर्गीय निवाई दास के निधन से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुआ मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि निमाई दास के आकस्मिक निधन से भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा परिवार को अपूरणीय क्षति पूर्ण हुआ है। भारतीय जनता पार्टी परिवार निमाई दास के आकस्मिक निधन से परिजनों की विपत्ति के साथ खड़ा है एवम हर परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी परिवार स्वर्गीय निमाई दास के परिवार जनों के साथ आगे भी खड़ा रहेगी। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवास कुमार हेंब्रम (मुखिया), ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, सतीश सिंह, चंदन राउत, अंजनी तिवारी, राजन राउत, लखिंदर सिंह, बृजेश राउत, जितेंद्र दुबे, प्रदीप राउत, अरजीत मिश्रा, सम्राट मिश्रा, समरेश प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। contact@bharattv.news