युवा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागतः- हम
BHARATTV.NEWS,पटना: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा डॉ0 संतोष कुमार सुमन मंत्री लघु जल संसाधन विभाग एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार शास्त्री, एवं संचालन अमानत हुसैन, ने किया। आज के स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मॉंझी, डॉ0 अनिल कुमार, टेकारी विधायक, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष जे0पी0वर्मा, बिहार प्रदेश प्रभारी दीपक ज्योति, प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, चन्द्रभूषण कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ0 दानिश रिजवान, प्रफुल्ल चन्द्रा, राष्ट्रीय महासचिव ई0 देवेन्द्र मॉंझी, राजेश्वर मॉंझी, रितेश कुमार उर्फ चुन्नु शर्मा ने स्वागत समारोह में अपना विचार प्रकट किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि यह पार्टी दलित, गरीबों की पार्टी है, ये सभी जाति/धर्मो का पार्टी है, और जो पार्टी के हित में कार्य करता है उस कार्यकर्ता को सम्मान किया जाता है, और मेरी सोच है कि पार्टी के जो पिछली लाईन में खड़ा व्यक्ति को भी सम्मान करती है, युवा शक्ति ही देश का भविष्य है, युवा ही दश को चला सकती है। मैं सभी युवा को कहता हूॅं कि पार्टी को मजबुत कर आगे बढ़ाये और गरीबों की मदद करें, और पार्टी के संविधान एवं सिद्धांतो का पालन करें। हम आपके पीछे खड़े हैं। डॉ0 अनिल कुमार न अपने भाषण में कहा है कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) को आगे युवा ही बढ़ा सकती है और हमारी पार्टी का युवा प्रकोष्ठ काफी मजबुत है कार्यकर्ताओं को आगे वढ़ने के लिए पार्टी आवश्य ही अवसर देगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार मॉंझी ने कहा कि युवा शक्ति पर नाज है, पार्टी का युवा प्रकोष्ठ बहुत मजबुत है, पार्टी को इस प्रकोष्ठ से काफी उम्मीद है। मुझे पुरा भरोसा है कि हम पार्टी को आगे बढ़ाने में अग्रेŸार काम करेगी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ0 दानिश रिजवान ने अपने भाषण में कहा है कि आज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री जी का स्वागत समारोह का आयोजन किया, इसके लिए पाटी के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्री रविन्द्र शास्त्री क साथ इनके पुरे टीम को पार्टी धन्यवाद देती है। आपलोगों ने जो एकता एवं संगठन मजबुती का परिचय दिया है, पार्टी को आपके युवा शक्ति पर नाज है।
आज के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा समारोह को सफल हेतु बिहार के प्रत्येक जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रदेश क सभी पदाधिकारी के साथ बिहार के पंचायत प्रखण्ड एवं बुथ स्तर तक हजारों की संख्या में भाग लिया। आज के कार्यक्रम का श्रवण कुमार मीडिया प्रभारी, मुख्य रूप से प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सुनीता अशोक, विजय यादव, रामबिलास प्रसाद, नीतीश कुमार दॉंगी, मुकेश चन्द्रा, शैफुद्दिन, मुकेश मॉंझी, संजु, लक्की, प्रिंस, सोनु सम्मी, पिन्टु रजक, राजन सिद्धिकि, रौशन पासवान, आशुतोष राणा, मो0 शरीफुल हक, चन्दन ऋषिदेव, राकेश कुमार, मो0 कलामुद्दिन, आर0के0 दŸाा, डॉ0 स्नेहलता पाण्डेय, अरविन्द पासवान, संजय यादव, पियुष कुमार इत्यादि नेता और कार्यकर्ता शामिल थें।












