BHARATTV.NEWS,CHITRA: कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान एसपी माइन्स महाप्रबंधक परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। वहीं यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सलिल कुमार ने झंडोत्तोलन किया। मजदूरों को शुभकामनाएं दी। मजदूरों, श्रम संगठनों व अधिकारियों से आह्वान किया कि चालू वित्त वर्ष में उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में एड़ी चोटी का जोर लगाएं। अपना खोया हुआ गौरवपूर्ण स्थान हासिल करने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। इस अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पांडा के संदेश को वरिष्ठ निजी सहायक अनवर हुसैन ने प्रसारित किया। साथ उन्होनें व कृष्णा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अभिकर्ता आर एस चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। मजदूरों के बीच मिठाई वितरित की गई ।मौके पर कार्मिक अधिकारी विनय शर्मा,रफाकत अंसारी, राजीव कुमार, स्नेह रंजन सोनू, सबेरा प्रवीण, कृष्णा पांडे, रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार, प्रिती कुमारी, रोहित दुबे आदि मौजूद थे। उधर श्रम संगठन कार्यालय में कुमारी सजनी किस्कू ने झंडोत्तोलन किया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला गया।सबों के बीच मिठाई का वितरण किया।
कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस
BHARATTV.NEWS, CHITRA; कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान में विश्व श्रमिक दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की तरफ से वर्कशॉप गेट पर सभा का आयोजन किया गया। श्रमिकों को संबोधित करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक सह पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि संपूर्ण विश्व के श्रमिक अधिकार संपन्न हैं। यह 1886 ई0 शहीद श्रमिकों के आंदोलन की देन है। इसमें मिल मालिकों के उत्पीड़न व शोषण से तंग आकर अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने आंदोलन छेड़ दिया था। उन पर गोलियां बरसाई गई। उसके श्रम कानून बने। काम के घंटे ते हुए। निश्चित रूप से मजदूरों की आवाज बुलंद करने में वामपंथियों की देन रही है। लेकिन अनेक श्रम संगठन पैदा हो गए हैं, जो मजदूरों के हित के सौदा कर दलाली करते हैं। उन से दूर रहने की जरूरत है। एटक नेता पशुपति कोल ने कहा कि आप सबों को पहचानने की जरूरत है कि कौन श्रम संगठन आपका हितेषी है। हमारी चट्टानी एकता ही हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखने का सबसे कामयाब अस्त्र है । हम सभी संकल्प लें कि चितरा कोलियरी को बचाने के लिए जोरदार आंदोलन छेड़ने के लिए हर समय तैयार रहेंगे। सभा को सीटू शाखा सचिव रामदेव सिंह, सुबोध महतो, दिनेश महतो, बलदेव महतो आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर होपना मरांडी, कुमारी सजनी किस्कू, निर्मल मरांडी, कृष्णा सिंह छबोनी मरांडी, सोनामुनी मुर्मू, लगोनी मंझियान, शुभद्री मरांडी, रामू शर्मा, श्याम तिवारी, संदीप शंकर, गौर मंडल समेत अन्य मौजूद थे।






