BHARATTV.NEWS, CHITRA: पश्चिम बंगाल के ईसीएल में संचालित शताक्षी महिला मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पिता पांडा व उपाध्यक्ष चंदा गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय संगठन की तरफ से यहां के प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई व कंप्यूटर कक्षाओं के संचालन के लिए सामग्री का वितरण किया गया।
जिक्र के काबिल है कि यहां के बी टाइप क्वार्टर में महिलाओं व बालिकाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कई वर्ष पूर्व प्रशिक्षण केंद्र स्थापित की गई है। परंतु कोविड-19 के खतरे को देखते हुए इसके संचालन पर रोक लगा दिया गया था। अब इसका खतरा लगभग शून्य हो जाने से इस केंद्र में फिर से प्रशिक्षण देने की कवायद की जाने लगी है। इस संबंध में संगठन के शाखा अध्यक्ष सुश्री मेनका ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुष्मिता पांडा व उपाध्यक्ष चंदा गुप्ता ने निर्देशित किया है कि इसे चालू किया जाए। इस मार्ग में आने वाली कमियों को दूर किया जाए और जरूरत के सामान वितरित किए जाएं। उनके निर्देश पर मापने के टेप, हुक, बटन, सुई धागा, नाश्ते का सामान आदि वितरित किया गया। वहीं कंप्यूटर कक्षाओं के संचालन के लिए स्केल कलम, पेंसिल आदि महिलाओं और बालिकाओं के बीच वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हुनरमंद बन कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें। संगठन सबों के पीछे सहायता का हाथ बढ़ाती रहेगी। मौके पर गीता गगराई, पूनम दास, अंजू झा आदि प्रमुख सदस्यों के साथ साथ स्थानीय महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी।






