Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

महिलाओं के अधिकार और सम्मान की बातें केवल दिखावा: रीता

रीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष

BHARATTV.NEWS,CHITRA: देवघर जिला परिषद अध्यक्ष सह कार्यकारिणी समिति प्रमुख रीता देवी ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान देने की वकालत सभी करते हैं। पर हकीकत ठीक इसके विपरीत है। वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। कहा कि सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाया जाना चाहिए
भारतीय संविधान मे महिलाओं को समान अधिकार प्रदान किया गया है। सरकार ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी कर रखी है। सभी जगहों पर हम महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात की अवश्य की जाती है। लेकिन यह सब हकीकत से परे है। महिला प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों की बातें गहराई से सुनी नहीं जाती है। जब सुनी नहीं जाती है तो उनके अनुसार काम होना दूर की बातें हैं। प्रदेश सरकार को जरूरत इस बात की है कि हम महिलाओं के अधिकारों व सम्मान की रक्षा करने के लिए ठोस कदम उठाए।