BHARATTV.NEWS: JAMTARA: आज जामताड़ा जिला कम्बाइंड बिल्डिंग परिसर क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन सिद्धू-कान्हू सेवा समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा गांव के मांझी हड़ाम के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन के बाद गैयता मार कर नींव खोदने शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सोम हेमरम नायकी,भजन हेमरम ग्राम प्रधान, वरिष्ठ सदस्य मनोरथ मरांडी, जिला परिषद सदस्या अनिता टुडू, समिति अध्यक्ष आंनद टुडू, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनिल बास्की, वरिष्ठ सदस्य आंनद हांसदा, बासुदेव मरांडी, विष्णु मुर्मू, देवेन्द्र मुर्मू, सरोज हेमरम,झरीलाल महतो, सिकंदर टुडू, रिजवान शेख सहित कई अन्य उपस्थित थे। सिद्धू-कान्हू सेवा समिति अध्यक्ष आंनद टुडू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस काम के लिए भूमि पूजन और नींव खोदी जा रही है, यह का पहले ही हो जाना था। लेकिन देर ही सही आज हमलोग समिति सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा को स्मरण करते हुए यहां उनकी मूर्ति स्थापित हेतु नींव खोदने का शुभारंभ किया है और जब मूर्ति स्थापित हो जायेगा तब झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री से इसका लोकार्पण कराया जायेगा। गुरु जी शिबू सोरेन को विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित आमंत्रित किया जायेगा।
शिक्षक सुनिल सौरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखण्ड आवा के रूप में पूरे झारखंड में पूजे जाते हैं। बंगाल, बिहार, उड़ीसा में ये पूजनीय हैं। आज जामताड़ा जिला में भी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित हेतु नींव खोदी गई है। यह आगे चलकर बिरसा चौक के नाम से जाने जायेंगे।य ह मूलवासियों के लिए गौरव की बात है।
वरिष्ठ सदस्य आंनद हांसदा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित कर हमलोग उनके द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी अपने हक और अधिकार,जल जंगल जमीन के लिए कैसे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ा था इसकी प्रेरणा लेते रहेंगे।














