Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चंपई सोरेन का बीरग्राम में भ्रमण कार्यक्रम आज अपराह्न 1 बजे

मृतकों के आश्रितों से मुलाकात एवं चेक वितरण

JAMTARA: आज दिनांक 02.03.2022 को अपराह्न 01:00 बजे माननीय मंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण छोड़कर) एवं परिवहन विभाग, झारखंड सरकार सह प्रभारी मंत्री जिला 20 सूत्री कार्यक्रम समिति, जामताड़ा, श्री चंपई सोरेन का जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत बीरग्राम में भ्रमण कार्यक्रम हेतु मिनट टू मिनट कार्यक्रम विवरणी निम्नवत है :-

° अप0 01:00 बजे : आगमन बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से बीरग्राम स्थित हेलीपैड स्थल

° अप0 01:05 बजे : सम्मान गारद (हेलीपैड स्थल)

° अप0 01:10 बजे : मृतकों के आश्रितों से मुलाकात एवं चेक वितरण

° अप0 02:00 बजे : दुर्घटना स्थल एवं निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

° अप0 02:25 बजे : आगमन हेलीपैड स्थल, सम्मान गारद एवं प्रस्थान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची हेतु (हेलीपैड स्थल)

FILE PHOTO