Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

शोक सभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

BHARATTV.NEWS, CHITRA: पालोजोरी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शोक का आयोजन किया। इसमें खागा निवासी झामुमो पंचायत अध्यक्ष दिवंगत हरिशंकर राय को भावभीनी ‌श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर ईश्वर से कामना की गई कि उन्हें जीवन मरण के बंधन से उन्हें मुक्त किया जाए। इस मौके पर पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि दिवंगत हरिशंकर बहुत ही जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने पंचायत में मजबूत संगठन की नीव डाली थी। संगठन के विस्तार के लिए उन्होंने जी जान से आजीवन काम किया। उनका स्थान शायद ही कोई भविष्य में ले पाएगा। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पालोजोरी प्रखंड के उप प्रमुख हेदर अंसारी,कयुम अंसारी,रतन दास,नसीम अंसारी,सुरेश टुडु, आनन्द महतो,जैनुल अंसारी ,समीम अंसारी, जब्बार अंसारी एवं अन्य मौजूद थे। सबों ने पंचायत अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि ईश्वर की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे। ताकि किसी तरह की विपदा से भविष्य में यह परिवार जूझ कर संभल सके।