Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

ट्रेक्टर की टोली पलट जाने के कारण उसमें सवार मजदूर मनोज मरांडी 18वर्ष की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई।

BHARATTV.NEWS, JAMTARA: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के लायबनी गांव के शिव मंदिर मैदान पर आज शनिवार प्रात 7 बजे के आसपास एक ट्रेक्टर की टोली पलट जाने के कारण उसमें सवार मजदूर मनोज मरांडी 18वर्ष की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा भेज दी। ट्रेक्टर महेन्द्रा को कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया है।
ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह सुबह यह ट्रेक्टर काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। इसके साथ-साथ एक और ट्रेक्टर चल रहा था।जिसे ओवरटेक करते वक्त ट्रेक्टर का पहिया एक मामूली-सी गढ्ढा में चला गया , लेकिन ट्रेक्टर की गति तेज रहने के कारण ट्रोली पलट गई। और उस पर बैठा मनोज मरांडी 18 वर्ष की दब जाने से दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
मनोज मरांडी के पिता पूर्व में ही स्वर्ग वासी हो चुका है। गरीबी के कारण वह कम उम्र में ही मजदूरी करने में मजबूर थे। उसकी मां की रो रोकर कर बुरा हाल है।
उनके सगे संबंधी भी काफी दुखित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक पड़ोसी गांव गुहियाजोरी के स्वर्गीय पांडे मरांडी का लड़का है।
घटनास्थल स्थल पर पहुंचे विष्णु चौधरी, लाल मोहन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अविता हांसदा आदि ने बताया कि ट्रेक्टर जामताड़ा से राडूगढ़ा लायबनी गांव ईंट लेने आने के क्रम में यह दुर्घटना हो गई।