जामताड़ा फतेहपुर: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत मुढ़ाआम गांव के चित्रकार टोला वासियों का कहना है कि कब तक मिलेगा हम गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास?

ज्ञात रहे कि चित्रकार टोला जिसे गांव देहात में इसे जादू पेटिया टोला कहा जाता है। इस जाति के लोगों का यहां पेशा है चित्रकारी करना और भिक्षा मांग कर जीवन बिताना है। इनके पास खेती करने लायक जगह जमीन भी नहीं है। ये लोग अगल बगल में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने के कुछ दिन बाद उनके काल्पनिक चित्र कागज पर बनाते हैं और उसे उक्त परिवार वालों को दिखाते हैं।उ नकी मृत आत्मा की शांति हेतु काल्पनिक दृश्य भी कागज पर उकेरते है। फिर उक्त परिवार वालोें से कुछ भिक्षा मांगने हैं। जिससे चित्रकार लोगों का परिवार चलते हैं।वे केवल भिक्षा पर ही निर्भर रहते हैं। यही उसका आय का श्रोत है। ऐसे में वे छत वाला घर कैसे बना सकते हैं।
मुढ़ाआम गांव के जादूपेटिया टोला में कुछ संथाल आदिवासी लोग भी हैं। उन्हें भी आज तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है।
उनसे जब पूछा गया कि पंचायत में मुखिया है।उसे क्यों नहीं कहते हैं या प्रखण्ड में आवेदन क्यों नहीं करते हैं। तो उन लोगों का कहना है कि हर साल हम लोगों ने पंचायत के मुखिया को कहा है। ब्लॉक तो हमलोग नहीं जा सकते हैं। पंचायत भवन में हमलोगों ने आवेदन जमा किए हैं। हमलोगों को बताया जाता है कि अबकी बार तुमलोगों का सभी को घर मिलेगा। लेकिन आज तक नहीं मिला है। कब मिलेगा हमलोगों को छत वाला घर?














