Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

थाना तक पहुंचने के लिए सभी दिशाओं की सड़कें हैं जीर्ण शीर्ण और जर्जर।

जामताड़ा फतेहपुर: जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले विन्दापाथर थाना है। थाना तक आने जाने के लिए कोई एक अच्छी सड़क नहीं है।विन्दापाथर थाना के चारों दिशाओं की सड़कें अति जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। चाहे वह विन्दापाथर थाना के दक्षिण दिशा बांदो गांव तक का हो, या विन्दापाथर थाना के पूरब दिशा भैलाडंगाल गांव तक का हो या फिर थाना के उत्तर दिशा पुतलजोर चड़कादह होकर घोड़ादहा गांव तक हो या थाना से पश्चिम दिशा में माधवा गांव तक का हो।

चारों तरफ की सड़कें नुकिले पत्थर निकाल मानों राहगीरों को चिढ़ाते हुए हंस रहे हैं। थाना तक पहुंचने के लिए जनता को तीन किलोमीटर से चार किलोमीटर तक आने जाने में क्या क्या परेशानी उठानी पड़ती है वे ही जानते होंगे। जबकि क्षेत्र की जनता को हर दिन और हर रात को न्याय पाने के लिए थाना आना जाना पड़ता है।
कोई भी अप्रिय घटना की सूचना थाना तक पहुंचाने,या सूचना मिलने पर पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी कठीनाई और संघर्ष करना पड़ता है। इतने महत्वपूर्ण जगह होने के बाद भी वहां तक आने जाने के लिए एक अच्छी सड़क का न होना बहुत दुखत और अन्याय की बात है। जनता की परेशानी नेता और प्रशासनिक अधिकारी कहां देखते हैं और सुनते हैं। जबकि नाला विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष का घर इसी प्रखण्ड और थाना क्षेत्र अंतर्गत से आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विन्दापाथर थाना के तक पहुंचने के लिए सभी चारों दिशाओं की सड़कों की सर्वे हो चुका है। सड़कों की मरम्मति का कार्य शीघ्र ही हो जायेगा। फिलहाल जनता आशा ही तो कर सकती है।