Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

विन्दापाथर पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफतार भेजा जेल

जामताड़ा फतेहपुर :भृगु राम कोल नामक व्यक्ति को विन्दापाथर पुलिस ने चितरा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव से गत कल को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
भृगु राम पर मुढाआम गांव के अर्जून महतो को अपहरण कर निर्मम हत्या करने का आरोप मृतक की मां आशा देवी ने विन्दापाथर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।तब से भृगु राम फरार चल रहा था और वह चितरा थाना के आसनबनी गांव में छुपकर रह रहा था। जहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि मृतक मुढ़ाआम गांव का ही निवासी था और भृगु राम कोल भी उसी गांव की निवासी है।यह घटना 28 माह पूर्व की बताई जा रही है।