Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

संथाल परगना किसान मोर्चा प्रभारी ब्रजकिशोर झा पहुंचे बंगला संकीर्तन का रसास्वादन करने

JAMTARA: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के लायबनी गांव में चल रहे पंच रात्रि संकीर्तन कार्यक्रम में कल शाम भाजपा युवा नेता सह संथाल परगना किसान मोर्चा प्रभारी ब्रजकिशोर झा बंगला कीर्तन का भक्ति रसास्वादन करने पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा युवा कार्यकर्ता विन्दापाथर मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमार, मण्डल अध्यक्ष विन्दापाथर ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता विष्णु चौधरी, गुरु पद पण्डित, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिर्धा,बबलू पंडित,भागीरथ पंडित,लखन पंडित,जियाराम पंडित, सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ में थे।वे देर रात तक भजन कीर्तन संगीत का आनंद लिया।