Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

भाजपा ने विन्दापाथर मण्डल में की अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन और घोषणा

BHARATTV.NEWS,जामताड़ा फतेहपुर: गत दिनांक 19 फरवरी को विन्दापाथर मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विन्दापाथर मण्डल अध्यक्ष शैलेश हेमरम ने की। जिसमें विष्णु सोरेन,पवन टुडू, राजेंद्र मरांडी, महावीर मरांडी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। निर्मल कोल, रामधन हेमरम,मिशिल हेमरम, को मंत्री बनाया गया है। सनातन हेमरम,मन्टू हांसदा को कोषाध्यक्ष तथा कार्य समिति में अनिल मुर्मू, मनोरंजन मुर्मू, सहदेव मरांडी को चयन किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील सोरेन, सत्यानंद झा,प्रभाष हेमरम आदि को रखा गया है। उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला महासचिव प्रभाष हेमरम, चिन्ता मणि भंडारी,बारिन सिंह, विष्णु सोरेन, कालीचरण गौरांय,काजल गौरांय, आदि उपस्थित थे।