Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

प्रदेश जलसहिया संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र, 30 महीना से मानदेय बकाया


BHARATTV.NEWS,CHITRA: झारखंड प्रदेश जलसहिया संघ के पालोजोरी प्रखंड इकाई के सदस्यों ने रविवार को प्रदर्शन कर पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ विधायक रणधीर सिंह को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। विधायक सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को विधानसभा के पटल पर जोरदार तरीके से रखा जाएगा।
संगठन के कुसुम कुमारी मंडल, सुधा देवी, सरिता देवी, बॉबी देवी, प्रेमलता हेंब्रम आदि जल सहिया ने बताया कि 30 महीना से उन सबों का मानदेय बकाया है। मानदेय नहीं मिलने की वजह से तरह-तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द नहीं होता है। वे लोग पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्यों को अंजाम देते हैं । लेकिन विभाग उन्हें नजर अंदाज करते हैं। इस विभाग के कार्यों को उन्हें सौंप कर कराया जाए। वर्ष भर में केवल एक बार ही ट्रेस मिलता है। जबकि कम से कम दो बार ड्रेस मिलना चाहिए। दुर्घटना बीमा एवं मेडिकल सुविधाएं उन्हें नसीब नहीं है। जबकि नियमानुसार उन्हें मिलना चाहिए। इसके अलावा कई तरह की सरकारी सुविधाएं उन्हें दी जानी चाहिए। जल सहिया संगठन के सदस्यों ने विधायक से आग्रह किया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष पेश किया जाए। उनकी आवाज बन कर विधानसभा वह इस तरह दहाड़ें कि उनकी दहाड़ की गूंज पूरे प्रदेश में गूंजे। विधायक सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से हमारी जल सहिया बहने वर्तमान सरकार में उपेक्षित हैं। आर्थिक कठिनाइयां निश्चित रूप से उन्हें परेशान कर रही होगी। उनकी मांगे बेहतर ढंग से विधानसभा में रखी जाएगी।