जामताड़ा फतेहपुर: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चापुड़िया पंचायत में स्थित पहाड़गोड़ा गांव है जहां 99% आदिवासी संथाल लोग रहते हैं। गांव में कुछ जगहों पर पंचायत मुखिया फंड से पी सी सी सड़क चौदहवीं वित्त योजना से बनी है। लेकिन दुःख की बात है कि जहां पी सी सी सड़क की बहुत बहुत जरूरी था वहां न बना कर गांव घर से बाहर ही बना दिया है। गांव वासियों के घर के सामने करीब एक सौ फीट लंबी जगह को खाली छोड़ दिया है। इस सौ फीट जगह के दोनों ओर उत्तर दिशा और दक्षिण दिशा में पी सी सी सड़क निर्माण हो गया है। स्थानीय निवासी का कहना है कि इस सौ फीट लंबी जगह पर बरसात में पानी जमा रह जाता है। जिसके कारण चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन, साइकिल,बैल गाड़ी को आर पार होने में भारी मुश्किल होता है। ट्रेक्टर के आवागमन से यहां खाली जगह पर किचड़ मय हो जाता है। स्थानीय निवासी का कहना है कि हम लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सबको किचड़ से आना जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया को अपनी परेशानी बताने पर कहा जाता है कि वहां पी सी सी की लम्बाई कम है। इसलिए कम लम्बाई का स्टीमेट नहीं बनेगा।सौ फीट लंबाई से अधिक दो सौ तीन सौ होने से ही स्टीमेट बनेगा। लोगों ने बताया कि अब तो मुखिया का पावर सीज हो गया है।अब हमलोग किससे कहें।
ग्रामीणों ने पंचायत सचिव या प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से गुहार लगाते हुए यहां अधूरी पड़ी पी सी सी सड़क निर्माण की मांग की है।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी रासबिहारी सोरेन,लिखन मुर्मू, रामेश्वर सोरेन, छोटे सरकार सोरेन,रामजीवन मुर्मू,निसापति मुर्मू,समीर मुर्मू,सुनीलाल सोरेन,निलाम्बर राणा, सिकंदर मुर्मू, मोलेश्वर सोरेन,कहाजय हांसदा सहित कई अन्य थे।














