Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

महात्मा नारायण दास ग्रोवर की स्मृति दिवस मनाई गई

BHARATTV.NEWS,CHITRA:देवघर जिले के एसपी माइंस चितरा स्थित डीएवी विद्यालय में रविवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य सहित उपस्थित शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं हवन भी किया गया। ज्ञातव्य है कि महात्मा ग्रोवर ने 6 फरबरी, 2008 को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इस दिन को डीएवी संस्था में महात्मा ग्रोवर स्मृति दिवस के रूप में मनाई जाती है। मौके पर प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रोवर साहब न केवल एक उत्कृष्ट शिक्षाविद थे बल्कि एक नेक ज़िंदादिल इंसान भी थे। उनकी अगुवाई में बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओड़ीसा, बंगाल एवं पंजाब में 200 से ज़्यादा डीएवी विद्यालयों की स्थापना हुई। वहीं दूसरी ओर कक्षा चार से नौ तक ऑनलाइन कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। वर्ग चार से पांच तक के बच्चों ने महात्मा ग्रोवर जी का रोल-प्ले किया।इसमें नव्या झा, सुप्रिया कुमारी और पुजेश कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसी तरह वर्ग छह से सात तक के बच्चों ने ‘महात्मा ग्रोवर का जीवन’ शीर्षक पर निबंध लेखन किया। इसमे रौशनी कुमारी, अंजना कुमारी एवं शगुफ्ता नाज़नीन ने क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ से नौ वाले समूह में ‘ महात्मा ग्रोवर का जीवन’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमे दिव्यांशु कुमार, राजकुमार एवं कुमारी वैष्णवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायकों में शिक्षक पी एम नायक, महामाया पांडे, आर के सिंह, बिभाष सिन्हा, पी के साह एवं शिक्षिका डॉली कुमारी शामिल थे। इसकी जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।