Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आसनसोल मंडल में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

आसनसोल 02 फरवरी, 2022: हाल ही में, रेलवे बोर्ड ने रेलवे कर्मचारियों के बीच अतिरिक्त संरक्षा एहतियाती उपायों और जागरूकता को लागू करने के लिए पूरे देश में 25.01.2022 को एक महीने का संरक्षा अभियान शुरू किया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे बोर्ड के उक्त अभियान के तहत पीईडी/संरक्षा/आरबी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए मंडल द्वारा 28.01.22 से 28.02.22 तक प्रतिदिन विशेष संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के एक भाग के रूप में, आसनसोल मंडल की संरक्षा शाखा ने दिनांक 01.02.22 को इस मंडल के रनिंग स्टाफ की बुकिंग के प्रमुख प्वाइंट अंडाल क्रू बुकिंग लॉबी में बड़े पैमाने पर एक संरक्षा संगोष्ठी (प्रथम) का आयोजन किया है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन तथा संरक्षा गियरों के रखरखाव और ट्रेन के परिचालनिक कर्मचारियों के बीच परस्पर ज्ञान साझा करना था। इस संरक्षा संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री बी.के. त्रिपाठी- अपर मंडल रेल प्रबंधक-2/आसनसोल ने की, जिसमें श्री अशोक कुमार दास-वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के साथ श्री सनी बिस्वजीत-वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री सचिन सुमन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-3, श्री अजय कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/सामान्य, श्री शशि भूषण सिंह- वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री अविनाश प्रकाश- वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(डीजल) और विभागों के अन्य संबंधित अधिकारियों ने इस संगोष्ठी में भाग लिया।