Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

राष्ट्रीय युवा दिवस पर चितरा डीएवी विद्यालय में कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन

BHARATTV.NEWS: राष्ट्रीय युवा दिवस पर बुधवार को स्थानीय चितरा डीएवी विद्यालय में कई कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय में शिक्षकों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किया। ध्यातव्य है कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं।

इस मौक़े पर प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं से गहरा नाता था, इसलिए उनके जन्म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है। वे वेदांत के प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु थे। केवल 25 साल की आयु में स्वामी विवेकानंद ने सांसारिक मोह-माया त्याग दी थी और सन्यासी बन गए। रामकृष्ण परमहंस से मुलाकात के बाद वे पूरे विश्व में दार्शनिक और विचारक के तौर पर लोगो को प्रेरित करने लगे। वहीं दूसरी ओर कक्षा चार से छह तक के बच्चों ने विवेकानंद जी का चित्र बनाया। इसमे सुप्रिया कुमारी, पीयूष कुमार और पूजा कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात से ग्यारहवीं तक के बच्चों ने ‘स्वामी विवेकानंद की जयंती- राष्ट्रीय युवा दिवस’, विषय पर निबंध लिखा। इस वर्ग समूह में विक्रम मंडल, शगुफ्ता, मुस्कान, रितेश रौशन नायक, ध्रुव राज एवं ऋतिका पांडेय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसकी जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।