आसनसोल, जनवरी 08, 2022 : चक्रधरपुर मंडल में 09.01.2022 और 10.01.2022 को 02 दिवसीय प्री नन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु तथा 11.01.2022 और 12.01.2022 को 02 दिवसीय नन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 04.00 घंटों के लिए टंगरामुंडा में ट्रैफिक-सह-पॉवर ब्लॉक लिया जाना है। साथ ही, चक्रधरपुर मंडल में टंगरामुंडा और बामड़ा यार्ड के बीच एनएचएस निर्माण हेतु 09.01.2022 को
प्री-नन-इंटरलॉकिंग कार्य के शैडो हेतु 09.30 बजे से 15.30 बजे तक 06.00 घंटों के लिए ट्रैफिक-सह-पॉवर
ब्लॉक लिया जाना है।
परिणामस्वरूप, ट्रेन परिचालन हेतु निम्नानुसार व्यवस्थाएं की गई हैं :
रद्दकरण :
· 08.01.2022 को होने वाली 13288 राजेंद्रनगर – दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस यात्रा
· 09.01.2022 को होने वाली 13287 दुर्ग – राजेंद्रनगर दक्षिण बिहार एक्सप्रेस यात्रा
पुनर्निधारण :
22844 पटना – बिलासपुर एक्सप्रेस की यात्रा को 09.01.2022 को 140 मीनट के लिए
12375 ताम्बरम – जसीडीह एक्सप्रेस की यात्रा को 08.01.2022 को 145 मीनट के लिए














