Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका द्वारा दिसंबर में उत्पादित रिकार्ड 50वां रेलइंजन देश सेवा को समर्पित

OM SHARMA,चित्तरंजन:  चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के अधिकारियों और कर्मचारियों की समर्पित टीम ने गौरवशाली उपलब्धि हासिल करते हुए चालू वित्त वर्ष 2021-22 के दिसंबर महीने में किसी भी वित्तीय वर्ष के दिसंबर महीने की तुलना में सर्वोच्च 50 रेलइंजनों का रिकार्ड सफल उत्पादन किया। 50वें रेलइंजन डब्लूएपी 5 (35037) को 31 दिसंबर को श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक/चिरेका ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए राष्ट्र सेवा को समर्पित किया।

चिरेका ने निरंतर 40+ रेलइंजन के उत्पादन गति को बरकरार रखते हुए यह मुकाम प्राप्त किया है। वहीं दूसरी ओर चिरेका ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए ट्रैक्शन मोटर शॉप द्वारा भी दिसंबर 2021 में सर्वाधिक 267 ट्रैक्शन मोटर का उत्पादनकिया गया। साथ ही चिरेका ने कैलेंडर वर्ष 2021  में रेकॉर्ड 467 इंजिनों का उत्पादन किया। या किसी भी 1 कैलेंडर वर्ष में अबतक का सर्वाधिक उत्पादन आंकड़ा है। यह सभी उपलब्धि चितरंजन रेलइंजन कारखाना के लिए एक नया गौरवशाली कीर्तिमान है। 

महाप्रबंधक महोदय ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ ट्रैक्शन मोटर शॉप  का निरीक्षण किया।जानकारी हो कि सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक/चिरेका के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में, चिरेकाकर्मियों और अधिकारियों ने महाप्रबंधक महोदय द्वारा निरंतर प्राप्त हो रहे प्रेरणा शक्ति और प्रोत्साहन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक ने रेलइंजन उत्पादन की इस प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए चिरेका टीम को बधाई दी है।