चित्तरंजन।थाना क्षेत्र के एरिया 5 स्थित स्ट्रीट नम्बर 38 के एक परित्यक्त क़वार्टर से पुलिस ने बुधवार को एक 55 वर्षीय ठेकेदार का संदिग्ध हालात में शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ठेकेदार आर रघुनाथन चिरेका के परित्यक्त क़वार्टर संख्या 26ए में अवैध रूप से चोरी छिपे रह रहा था। जिसके सामने के दरवाजे पर अक्सर ताला लटका रहता था। मृतक अकेले रहता था। और पीछे के दरवाजे से आना जाना करता था। घटना स्थल पर अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू की आधी भरी एक बोतल, सिगरेट के पैकेट, रोटी आदि बरामद किए गए है। क़वार्टर भी काफी जर्जर हालत में है जो कभी भी धराशाई हो सकता था। सम्भवतः मृतक की मौत अत्यधिक शराब पीकर नीचे गिरने से हुई है।उसके सर पर चोट के निशान है। मृतक का पूरा परिवार चेन्नई में रहता है। उसके स्थानीय रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए आसांसोल भेज दिया गया है। जिसके बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों के बारे में बताया जा सकता है।















