मरम्मत कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जायगा
BHARATTV.NEWS: विन्दापाथर: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र में हाथधारा और पीपला गांव के बीच अजय नदी पर पुल निर्माण हुआ था।जिसका लागत लगभग दस करोड़ था। निर्माण कार्य में क्ई तरह की अनियमितताएं बरती गई थी। जिसके कारण पुल के क्ई पीलरों में कंक्रीट ढलाई लौहे के छड़ को छोड़ दिया है। छड़ पर जंक लगने लगा है।इसको लेकर जनता ने आवाज उठाई और मीडिया कर्मियों ने इसे जनहित में मानते हुए अखबारों और टीवी चैनलों ने प्रमुखता से छापा। जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। आज विशेष प्रमण्डल के जे ई और उनके टीम हाथधारा गांव पहुंच कर पुल की स्थिति का जायजा लिया और उसे शीघ्र मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वहां नाला विधानसभा क्षेत्र रविन्द्र नाथ महतो के विशेष प्रतिनिधि परेश यादव भी मौजूद थे।

स्थानीय ग्रामीण सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महासचिव सह दूरसंचार विभाग भारत सरकार के सदस्य अविता हांसदा भी उपस्थित थे। विभागीय अधिकारी और उनके टीम के सदस्यों ने बताया कि पीलरों का मरम्मती कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जायगा। ऐसा वहां उपस्थित जनता के बीच कहा। देखें पीलरों का मरम्मती कार्य कब से शुरू होता है?














