Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कृषि क्षेत्र में भी भारत विश्व में मिसाल कायम करेगा: पूर्व कृषि मंत्री

जैविक खेती से किसानों की आय दुगुनी होगी: विकास भारती

ओम शर्मा, जामताडा। आज कुंडहित पुराना थाना दुर्गा मंदिर प्रांगण में किसान मोर्चा कुंडहित मंडल अध्यक्ष विकास भारती के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं/किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के किसानों को जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण को देखा व सुना जिसके कार्यक्रम के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण तथ्यों को किसानों के समक्ष क्रम वार प्रस्तुत किया गया ताकि शून्य बजट पर किसान खेती कर अपनी आय बृद्ध कर सके।

मौके पर झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय भाजपा नेता सत्यानन्द झा”बाटुल”ने बताया कि हमारा प्रधानमंत्री हमेशा ही अन्नदाता किसानों की सुख समृद्धि को अधिक मजबूत करने में हर एक सफल प्रयास कर रहे है ,जिसके तहत आज मोदी जी जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को लाइव प्रसारण करवाते हुए किसानों को जहरमुक्त खेती करने के लिए जानकारों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलवाया और उनका लक्ष्य किसानों की आमदनी को दुगुनी करना, कीटनाशक का उपयोग बंद करके खेत और फसल की गुणवत्ता को बढ़ाना, और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है जिससे कि राष्ट्र कृषि क्षेत्र में विश्व में एक मिसाल कायम कर विश्वगुरु बन सके। मौके पर उपस्थित :- बीथिका झा, जिला मीडिया सह प्रभारी कुन्दन गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष सजल दास, राजू राय, परिमल मंडल, अजय रविदास,मनःशांति बदयकर, मुन्ना रवानी, अन्नगोपाल मंडल, गौतम बाउरी, सुशील सोरेन, गुड्डू बदयकर, चंदन बदयकर ,बामदेव धीवर आदि उपस्थित थे।