
विन्दापाथर (फतेहपुर)- फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के पालाजोरी पंचायत में स्थित सामुदायिक पुस्तकालय भवन पालाजोरी का निरीक्षण संयुक्त सचिव निर्वाचन अधिकारी सह संयुक्त सचिव मंत्री मण्डल निर्वाचन विभाग रांची हीरालाल मण्डल ने किया। रांची टीम के साथ चल रहे फतेहपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जामताड़ा अनुमण्डल पदाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, जिला डी आर डी ए पदाधिकारी मोहम्मद जावेद इद्रीस इत्यादि पदाधिकारी गण भी साथ में थे।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन सचिव ने सामुदायिक पुस्तकालय भवन पालाजोरी में पढ़ रहे बच्चों को देख कर काफी खुश हुए। पढ़ाई कर रहे बच्चों से पढ़ाई सम्बन्धी जानकारी ली और मन लगाकर पढाई करने को कहा।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन सचिव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे। वहां शिक्षा दे रहे लाइब्रेरियन ब्रजकिशोर राय को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप निशुल्क शिक्षा देकर बहुत बड़ा पुण्य का कार्य कर रहे हैं। लाइब्रेरियन ब्रजकिशोर राय जो स्वयं जे पी एस सी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं कहा कि कम्पिटीशन की तैयारी के लिए कुछ पुस्तकों की जरूरत है जो पुस्तकालय में नहीं है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन सचिव इससे गंभीरता से लेते हुए स्वयं अपने पाकेट से एक हजार रुपये पुस्तकालय भवन में उपस्थित अध्यक्ष धनेश्वर सिंह के हाथों में देकर अविलंब पुस्तक खरीदने को कहा। लाइब्रेरियन ब्रजकिशोर ने बताया कि प्रति पुस्तक तीन सौ रुपए से अधिक मूल्य की होगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन सचिव की सहानुभूति देख कर पढ़ रहे बच्चों ने उन्हें धन्यवाद दिया और उपस्थित ग्रामीण और पदाधिकारी गण ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण निरंजन राय, दामोदर राय, दानी नाथ महतो, पंचायत सचिव आनन्द हांसदा उपस्थित थे।














