Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

9 व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए अपनी उम्मीदवारी फार्म जमा किये

22 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फतेहपुर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में कुल 9 व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए अपनी अपनी उम्मीदवारी फार्म जमा किये। वहीं 18 व्यक्तियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए उम्मीदवारी फार्म जमा किये।
आज नामांकन का दुसरा दिन था।इन दो दिनों में कुल 14 व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं दो दिनों में कुल 26 व्यक्तियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किये।
विशेष सूत्रों ने बताया कि आज तक कुल 53 व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए नाजिर रसीद कटवा चुके हैं। वहीं 161 व्यक्तियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नाजिर रसीद कटवाया है।

जिन व्यक्तियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन फार्म जमा किये हैं वे सब निम्नलिखित हैं–

1.कुसुम मुर्मू- सिमराडंगाल पंचायत- महिला

  1. मौसमी मुर्मू- सिमराडंगाल पंचायत- महिला
  2. पानेश्वर टुडू- विन्दापाथर- पंचायत- पुरूष
  3. ममता पुजहर- आसन बेड़िया पंचायत- महिला
  4. मनोरंजन हेमरम- आसनबेड़िया पंचायत- पुरूष
  5. सेनापति मुर्मू- डुमरीया-पंचायत – पुरूष
  6. मेरीलता मरांडी- चापुड़िया पंचायत- महिला
    8.प्रतिमा मरांडी- धसनिया पंचायत- महिला
  7. रंदीप मुर्मू- बामनडीहा पंचायत- पुरूष
    आदि हैं।