Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

30 जनवरी का दिन पूरे भारत में कांग्रेसियों के लिए होगा खास : हरिमोहन मिश्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का समापन 30 जनवरी को झंडा फहरा कर किया जायेगा

BHARATTV.NEWS, OM SHARMA/JAMTARA: जामताड़ा के परिसदन भवन में आज सोमवार की दोपहर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक की आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता ,कांग्रेस के जामताड़ा जिला के वरिष्ठ मुख्य कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिए। इस मौके पर 9 फरवरी झारखंड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम ,संगठन सशक्तिकरण , जिला कमेटी का विस्तार, प्रखंड कमेटी का विस्तार , बूथ कमेटी ,पंचायत कमेटी, मंडल कमिटी इत्यादि पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बताया गया की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का समापन दिनांक 30 जनवरी को झंडा फहरा कर किया जायेगा । उसी दिन उसी समय जामताड़ा जिला के सभी प्रखंडों में एवं जिला में झंडा फहराने का कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश, प्रदेश महासचिव सह जामताड़ा जिला प्रभारी मदन महतो, प्रदेश सचिव शमशेर आलम, जामताड़ा विधान सभा प्रभारी और प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, नाला विधानसभा प्रभारी सभी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जीवेश्वर मिश्रा, विजय दुबे, नंदकिशोर सिंह, प्रभु मंडल, मधुशुदान चंद्रा, कराली चारण सरखील, बेबी पासवान असलम अंसारी प्रखंड जामताड़ा अध्यक्ष , जलालुद्दीन अंसारी, ताकेश सिंह, शुबोध ओझा, पंकज झा, गणेश चंद्र मित्रा, समर माझी, जितेंद्र नाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।