BHARATTV.NEWS: DHANBAD:आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को बाघमारा प्रखंड के दर्दा बस्ती मे संगठन सशक्तीकरण के तहत मंडल स्तरीय कांग्रेस कमिटी के गठन के लिए बैठक संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बलराम महतो ने किया। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधि बाघमारा के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा 25 अक्टूबर तक बाघमारा प्रखंड अन्तर्गत सभी मंडल मे अध्यक्ष सहित कार्यकारणी का गठन कर लिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा तीन माह के अन्दर मंडल पंचायत और बुथ स्तर पर संगठन सशक्तीकरण के कमिटी का गठन करना है कांग्रेस आलाकमान का स्पष्ट निर्देश है नही काम करने वाले पदाधिकारीगण बदल दिए जायेंगे। श्री सिंह ने कहा हम बुथ स्तर पर भी जाएंगे। कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा। आज देश तोड़कर भाई चारे को समाप्त करने कि साजिश चल रही है। मंहगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए हिन्दु मुसलमान मंदिर मस्जिद के नाम पर भाई से भाई को लड़ाई करवाने का साजिश हो रही है श्री सिंह ने कहा बाघमारा मे भाजपा विधायक ढुलू महतो के आतंक और गुंडागर्दी का खात्मा करने के लिए बुथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेना होगा। उन्होने कहा गांधी जी ने नारा दिए थें अंग्रेज भारत छोड़ो और अब जरूरत है राहुल गांधी की के आहवान पर भारत जोड़ो नफरत छोड़ो नारे के साथ हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा पर हैं। हम तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का भी फर्ज बनता है कि भारत जोड़ो अभियान के तहत बुथ स्तर पर पदयात्रा कार्यक्रम करेंगे।
उक्त कार्यक्रम मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधि सह बाघमारा प्रखंड के प्रभारी संतोष कुमार सिंह, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष लगनदेव यादव,सुदेश दास, रविन्द्र पाण्डेय, विकास सिंह, संतोष रजवार, उपेंद्र दास, मनीलाल साव, दयाल महतो, अमीत महतो, रामजी ठाकुर, पोरेश चौबे, पिंटू पाण्डेय, शंकर महतो, पिंटू राय, महादेव महतो, नन्दलाल माझी, इफ्तिखार हुसैन, गोपाल सिंह, मंजूर अंसारी रानधर सिंह, सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।














