Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

“झारखण्ड में आदिवासी लोग एक सप्ताह तक गाँव गाँव में जश्न मनायेगे”

BHARATTV.NEWS, जामताड़ा: जामताड़ा 22 जुलाई ,माझी परगना सरदार महासभा जिला जामताड़ा की ओर से स्थानीय गांधी मैदान स्थित सिदो कान्हू मुर्मू चौक पर भारत देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति और संविधान के सर्वोच्च पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर एक दूसरे के बीच खुशियां और लोगों के बीच लड्डू बाटी गई।माझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा की ओर से राष्ट्रपति महोदया को ढेर सारी शुभकामना और बधाई दिए। साथ ही महासभा की ओर से द्रोपदी मुर्मू को देश के पहला नागरिक और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर बैठाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी धन्यवाद दिए।इस अवसर पर माझी परगाना सरदार महासभा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि भारत देश के अलावा नेपाल ,बंगला देश,भूटान में भी आदिवासी समाज के लोग जश्न मना रहे हैं।श्री हांसदा ने कहा कि झारखण्ड में तो आदिवासी लोग एक सप्ताह तक गाँव गाँव में जश्न मनायेगे।श्री हांसदा ने कहा कि श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को संविधान में प्रावधान आदिवासियों के कानून पर छेड़छाड़ नहीं होगा ऐसा उम्मीद कर रहे हैं।तथा विश्व आदिवासी दिवस के पहले आदिवासी समाज तौफा के रूप में देख रहे हैं ।इस अवसर पर जामताड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष राधारानी सोरेन ,जिला परिषद सदस्य जिमोली बास्की, विश्व आदिवासी आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर किस्कु ,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा सोरेन,सहेबलाल हेम्ब्रम ,जवाहरलाल मुर्मू,दिनेश्वर हांसदा,रामलाल मरांडी,बी एन सोरेन ,बलदेव मुर्मू,सुखेंद्र टुडू,निर्मल सोरेन,अर्जुन सोरेन,बिजेंद्र मुर्मू ,लालदेव मुर्मू,लालू हेम्ब्रम ,संगीता मारंडी,नेहा हेम्ब्रम, प्रियंका सोरेन,पदमावती हेम्ब्रम,अलौकि पुजहर,जियाराम हांसदा,मंजुसा सोरेन,रानी सोरेन ,अंजुला टुडू,आदि मौजूद थे। REPORT: धनेश्वर सिंह