Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

16 से 21 जनवरी के बीच एसआईएस सुरक्षा कर्मी के पंजीयन हेतु शिविर का होगा आयोजन

कमांडेंट क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, चकाई द्वारा किए अनुरोध के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा संजय पांडेय द्वारा भर्ती कैंप के आयोजन की दी गई अनुमति

OM SHARMA, BHARATTV.NEWS, JAMTARA: जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर), फतेहपुर, नाला एवं कुंडहित में एसआईएस (SIS) सुरक्षा कर्मी के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन करने हेतु कमांडेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, चकाई के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री संजय पांडेय से अनुरोध किया गया था। जिसके आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भर्ती कैंप के आयोजन हेतु अनुमति प्रदान किया गया है। विभिन्न तिथियों में भर्ती कैंप के आयोजन संबंधित विवरण निम्नवत है :-

प्रखंड तिथि

जामताड़ा – 16 जनवरी 2023

नारायणपुर – 17 जनवरी 2023

करमाटांड़ – 18 जनवरी 2023

नाला – 19 जनवरी 2023

कुंडहित – 20 जनवरी 2023

फतेहपुर – 21 जनवरी 2023

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी को भर्ती कैंप आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। FILE PHOTO