Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

12 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता गजेंद्र


BHARATTV.NEWS; CHITRA: कोयलांचल के बाबूपुर गांव स्थित चौक में मजदूर नेता गजेंद्र कोल की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मजदूर नेता पशुपति कोल, होपना मरांडी, पूर्व जिपस छाया कोल, सुबोध महतो, पूरन सिंह, चंपा देव्या, अनिल कोल, जीतू कोल व अन्य ने गजेंद्र के सम्मान में अपना अपना उद्गार व्यक्त किया। कहा कि आज के ही दिन हृदय गति रुक जाने के कारण उनका असामयिक हो गया था। हम सबों के बीच से उनके चले जाने से भाकपा और एटक मजदूर संगठन को गहरा आघात पहुंचा। उनकी कमी हम सबों को अभी भी खलती है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि कठिन परिश्रम करना और विपरीत परिस्थितियों में हंसकर जीवन जीना चाहिए। इन गुणों के कारण परिस्थितियां कितनी भी प्रतिकूल हों। उन्हें अपने अनुकूल बनाते हुए देखा गया है। व्यक्तित्व के धनी इस व्यक्ति की समाज और पार्टी में शायद ही भविष्य में कोई उनकी कमी पूरा कर सकता है। जानकारी हो कि इस स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए निर्माण किया जाए कार्य किया जा रहा है। मौके पर पवन कोल, गणेश कोल व अन्य मौजूद थे।