Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हेमंत सरकार के सकरात्मक निर्णय से सभी पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता में होगी वृद्धि

झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर आभार प्रकट किया

BHARATTV.NEWS,RANCHI/DHANBAD: पिछले सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को 13 माह के वेतन के बदले 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश का कटौती कर लिया गया था, इससे झारखण्ड के सभी पुलिस कर्मियो में काफी आकोश एवं असंतोष की भावना व्याप्त थी। इसके लिए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय आन्दोलन भी किया गया था,जिसमें 20 दिनो का क्षतिपूर्ति अवकाश वापस करने की मांग की गई थी। वर्तमान सरकार एवं मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों से भेट वार्ता कर इस संबंध में मांग की गई थी और उन्होने इसे वापस करने का आवश्वासन दिया था। दिनांक 24.08.2022 को झारखण्ड सरकार के कैबिनेट में इस संबंध में यह निर्णय लिया गया कि सभी पुलिस कर्मियों का 13 माह का वेतन के साथ ही साथ 20 दिनो का क्षतिपूर्ति अवकाश वापस किया जाता है। इस निर्णय से पूरे राज्य के सभी पुलिस कर्मियों में हर्ष एवं प्रसन्‍नता की लहर बह रही है। इस निर्णय से सभी पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इस संबंध में आज दिनांक 26.08.2022 को झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के नैतृत्व में, वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद यादव, महामंत्री अक्षय कुमार राम,वरीय संयुक्त सचिव मो0 महताब आलम एवं संगठन सचिव अंजनी कुमार का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेंट कर मिठाई खिलाए साथ ही धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। REPORT: OM SHARMA