Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हिंदी ई-टूल और उसके अनुप्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन

BHARATTV.NEWS,CHITRA: एसपी माइंस कोयला औद्योगिक प्रतिष्ठान के सभागार में शनिवार को हिंदी ई-टूल और उसके अनुप्रयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिन्दी कार्यशाला में मुख्य व्याख्यान कर्ता विश्वजीत मजूमदार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, हिन्दी शिक्षण योजना के सदस्य व जसविंदर सिंह घुमन, राजभाषा विभाग, ईसीएल ने मुख्य रूप से हिंदी ई-टूल के बारे में जानकारी दी और उसके प्रयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। टेलीफिल्म से इसका प्रसारण भी किया गया। अधिकारियों ने हिंदी के अनुप्रयोग पर जोर डाला। कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। यह हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। प्रमुख अधिकारियों मेंराम सुभग चौधरी अभिकर्ता,पिनाकी चट्टाराज क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी,शम्स रहमान वरीय पदाधिकारी कार्मिक,विनय शर्मा वरीय कार्मिक अधिकारी आदि ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अनवर हुसैन वरिष्ठ निजी सहायक ने किया। मौके परप्रदीप कुमार, रफाकत अंसारी, अभिषेक कुमार, स्नेह रंजन सोनू, दीपक चौधरी, विनोद महतो, राजीव कुमार, उदय शंकर तिवारी, सुमन कुमार आदि मौजूद थे।