ओम प्रकाश शर्मा, जामताड़ा(BHARATTV.NEWS): स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित जनता को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह दिन हमें उनके बलिदानों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का है।
उन्होंने झारखण्ड राज्य के विकास के लिए उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। डॉ. अंसारी ने बताया कि मनरेगा के तहत जामताड़ा जिले में 67,045 परिवारों को रोजगार मुहैया कराया गया है और बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 1,913 एकड़ भूमि पर मिश्रित बागवानी का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन और वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
डॉ. अंसारी ने अबुआ आवास योजना के तहत राज्य में 4.50 लाख आवास स्वीकृत किए जाने की घोषणा की, जिसमें जामताड़ा जिले के 5,711 आवास शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के कार्यों का भी उल्लेख किया, जिसमें जामताड़ा जिले में कुल 138.457 किमी सड़कों का निर्माण किया गया है।
उन्होंने पंचायत राज विभाग की योजनाओं के तहत जामताड़ा जिले में डिजिटल पंचायत केन्द्र और पंचायत ज्ञान केन्द्र की स्थापना के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा, कृषि, आपदा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति, और श्रम विभाग की योजनाओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। अंत में, उन्होंने जिले के लोगों को स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), और अन्य विकास योजनाओं के लाभों से अवगत कराया।राज्य सरकार की ओर से विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की दिशा में बहुआयामी प्रयास किय जा रहे है, जिसकी संक्षिप्त विवरणी को उन्होंने विभागवार बताया।
ग्रामीण विकास विभाग :-
उन्होंने कहा मनरेगा के तहत सरकार गठन से लेकर अबतक 35 करोड़ 67 लाख मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है एवं जामताड़ा जिला में 67,045 (सडसठ हजार पैंतालीस) परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए 19 लाख 23 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 09 करोड़ मानव दिवस सृजन का लक्ष्य रखा गया है।
जामताड़ा जिलान्तर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत PM Street Vendors आत्मनिर्भर निधि कुल 557 लाभुकों का लक्ष्य दिया गया था, जिनमें 333 लाभुकों को कुल 53,50,000 (तिरपन लाख पचास हजार) रूपये का ऋण प्रदान कर दी गई है।
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत ग्रामीणों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से विगत 04 वर्षों में कुल 1 लाख 10 हजार 665 एकड़ भूमि पर बागवानी का कार्य किया गया है।
जबकि जामताड़ा जिलान्तर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,913 (एक हजार नौ सौ तेरह) लाभुक के 1800 एकड़ भूमि पर मिश्रित बागवानी विकसित करने का कार्य प्रगति पर है।
नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना के तहत विगत 04 वर्षों में जल संचयन एवं मृदा संरक्षण के उद्देश्य से झारखण्ड राज्य में अब तक कुल 5 लाख 35 हजार 895 योजनाओं को पूर्ण किया गया है।
बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन के तहत किए जा रहे सार्थक प्रयासों से कूप निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण हो सकेगा। वर्तमान में कुल 92 हजार 554 योजनाओं में कार्य चालू किया जा चुका है।
जबकि जामताड़ा जिलान्तर्गत बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन के तहत इस जिले को 2,877 (दो हजार आठ सौ सत्तहतर) लक्ष्य के विरूद्व योजनाओं पर कार्य प्रारंभ है जिसमें से 1,186 भौतिक रूप से पूर्ण है।
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत विगत 04 वर्षों में ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अबतक कुल 5366 खेल मैदान तैयार किया जा चुका है तथा 5401 योजनाओं पर कार्य जारी है।
जबकि जामताड़ा जिलान्तर्गत वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत लक्ष्य 406 पर कार्य प्रारंभ है जिस में से 154 खेल मैदान को पूर्ण किया गया है।
अबुआ आवास योजना केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के उपरांत राज्य को कोई भी लक्ष्य प्राप्त नही होने पर ग्रामीण इलाकों में कई परिवार कच्चे एवं जर्जर मकान में रहने को विवश थे।
इसी परिस्थिति के मद्देनजर, राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023 में अबुआ आवास योजना के नाम से पूर्णतः राज्य सम्पोषित योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना के वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4. 50 लाख लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख योग्य परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। आगामी 05 वर्षों में कुल 20 लाख 11 हजार 909 परिवारों को अबुआ आवास योजना से आच्छादित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत् आवास निर्माण के लिए सहयोग राशि को बढ़ाकर 2.00 लाख (दो लाख) रूपये का प्रावधान किया गया है।
जामताड़ा जिलान्तर्गत वर्ष 2023-24 अंतर्गत में कुल 5,711 आवास स्वीकृत किया गया है, जिनमें से लगभग 3,500 (तीन हजार पाँच सौ) लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
इस वर्ष जामताड़ा जिला को लगभग 04 गुणा ज्यादा (कुल-24,044 आवास) लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है, जिनको जल्द ही स्वीकृत प्रदान करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अन्तर्गत विगत 4 वर्षों में 32,021 नये आवासों की स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा इस दौरान लंबित आवासों सहित कुल 37,237 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (JSLPS) के तहत झारखंड के सभी 24 जिलों के 264 प्रखंडों में 2.89 लाख सखी मण्डल का गठन किया जा चुका है। झारखण्ड के करीब 32.94 लाख परिवारों को सखी मण्डल से जोड़ा जा चुका है। गत 4 वर्षों में 1.18 लाख सखी मण्डल का गठन कर 15.29 लाख परिवारों को जोड़ा गया है। महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत अबतक राज्य के 3 लाख परिवारों को लाह, रेशम, औषधीय पौधों की खेती, इमली उत्पाद से संबंधित व्यवसाय तथा कृषि एवं पशुपालन व्यवसाय कार्य से जोड़ा गया है। पिछले 4 वर्षों में 2 लाख 09 हजार किसानों को इस परियोजना से जोड़ते हुए प्रशिक्षित किया गया है।
पलाश ब्रांड वर्ष 2020 में राज्य में ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद की बिक्री और आमदनी को बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 46 पलाश मार्ट की शुरूआत की जा चुकी हैं। जिसमें 53 पलाश संग्रहण केन्द्र, 60 पलाश संस्करण केन्द्र, 105 पलाश निर्माण केन्द्र, 23 पलाश पैकेजिंग और ब्रांडिंग केन्द्र शामिल है। जामताड़ा जिले में पलाश मार्ट केन्द्र खोलने की स्वीकृती देने हेतु प्रक्रिया की जा रही है। जामताड़ा जिला के सभी छः प्रखण्डों के 118 पंचायतो के अंतर्गत कुल 7,648 सखी मंडलों का गठन कर क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कुल 83,948 (तिरासी हजार नौ सौ अड़तालीस गरीब परिवारों की महिलायें जुड़कर महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर करने हेतु कदम बढ़ा लिया है।
फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान को वर्ष 2020 में प्रारंभ की गई, जिसके तहत अबतक कुल 32,676 ग्रामीण महिलाओं को हड़िया-दारू बिक्री छोड़कर सम्मानजनक वैकल्पिक आजीविका से जोड़ा गया है।अभियान के तहत चिन्हित महिलाओं को सखी मडल के माध्यम से 50 हजार रु० का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
ग्रामीण कार्य विभाग :-
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक 1580.00 कि0मी0 पथ का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक 262 योजनाएँ, जिनकी लंबाई 657.206 कि0मी0 है एवं लागत राशि-697.53 करोड़ है, की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
जामताड़ा जिलान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23, 2023-24, 2024-25 में कुल 59 योजनाऐं, जिसकी लम्बाई 138.457 कि0मी0 का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजना के तहत् पाँच वर्ष एवं उससे पूर्व निर्मित क्षतिग्रस्त लगभग 15000 कि०मी० ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराते हुए ग्रामीण आबादी का सरकारी कार्यालय, स्कूल / कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र / अस्पताल, बाजार तक आवागमन सुगम बनाने का लक्ष्य है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5000 कि0मी० पथों के सुदृढीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 486.20 करोड़ रू० की लागत पर कुल 49 पैकेज, लम्बाई-1070.174 कि0मी0 की स्वीकृति प्रदत्त दी जा चुकी है।
जामताड़ा जिलान्तर्गत इस योजना के तहत सुदृढिकरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 26.62 करोड़ की लागत से कुल 02 पैकेज 22 रोड़ जिसकी कुल लम्बाई 55.040 कि०मी० सड़क निर्माण की कार्य प्रगति पर है।
मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत
वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अबतक 109 योजनाओं का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 70 पुलों के निर्माण कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य के विरूद्ध अद्यतन 23 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया गया है। वर्त्तमान में कुल 310 अदद पुल निर्माण का कार्य प्रगतिशील है।
ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, जामताड़ा
योजना के तहत जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम-चिरूडीह (मोचियाडीह) से गुदलीपहाड़ी के बीच रजिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। (लम्बाई 111.80 मीटर) जिसका लागत रू0 411.422 लाख है। जामताड़ा जिला के जामताड़ा प्रखण्ड स्थित चन्द्रढीपा राखापाड़ा से गोवाकोला पथ पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। (लम्बाई-178.88 मीटर), जिसका लागत रू0 630.237 लाख है। जामताड़ा जिला अन्तर्गत कुण्डहित प्रखण्ड के ग्राम-काटना और सोनाचोरा के बीच सिद्धेश्वरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। (लम्बाई 193.60 मीटर), जिसका लागत रू0 637.694 लाख है। जामताड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत जियाजोरी में ग्राम-जियाजोरी कुलडंगाल एवं केशोरी के बीच अजय नही पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। (लम्बाई-268.32 मीटर), जिसका लागत रू0 754.117 लाख है।जामताड़ा जिला के नारायनपुर प्रखण्ड में पंचायत-चंदाडीह लखनपुर में ग्राम-चिहुटिया से लखनपुर के बीच जोरिया पर पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। (लम्बाई 58.08 मीटर), जिसका लागत रू0 292.843 लाख है। जामताड़ा जिला के नारायनपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत-पोस्ता में ग्राम – पोस्ता से अर्जुनडीह (सिमरबेड़ा) के बीच रजिया नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति प्राप्त है जिसकी लम्बाई 116.16 कि०मी० एवं लागत 442.107 लाख है।
जामताड़ा सदर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी / पर्यवेक्षीय / तृतीय / चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आवास एवं प्रखण्ड परिसर का विकास तथा विविध निर्माण कार्य 45% पूर्ण, शेष कार्य प्रगति पर है, जिसका लागत रूपये 593.127 लाख है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में PMGSY-I योजना अन्तर्गत 23 जुलाई 2024 तक 8885 करोड़ रुपये के व्यय से 7206 पथ (लम्बाई 24848.00 कि०मी०) एवं 478 पुल निर्माण योजनाओं का निर्माण कराया जा चुका है जिसमें राज्य के 13186 अनजुड़ें बसावटों को बारहमासी सड़क सम्पर्कता प्राप्त हो चुकी है।
PMGSY-II (Upgradation) अन्तर्गत 165 पथ (लम्बाई 1642 कि०मी०) एवं 6 पुलों के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसकी कुल लागत राशि रु० 1031.00 करोड़ है। इसमें से 165 पथ एवं 6 पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिसमें कुल व्यय 826 करोड़ हुआ है।
इसके अलावे राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में RCPLWEA योजना अन्तर्गत 303 पथ (लम्बाई 2408 कि०मी०) एवं 207 पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी है जिसकी लागत रु० 2478 करोड़ है। इसमें से 226 पथ (लम्बाई 2087.00 कि०मी०) एवं 147 पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसमें 2010 करोड़ व्यय हुआ है। शेष कार्य चालू हालत में है।
PMGSY-III, (Upgradation) अन्तर्गत 449 पथ (4130.00 कि०मी०) एवं 145 पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त है, जिसकी लागत राशि 2985.00 करोड़ है। जिसमें अभी तक 109 पथ (1657.00 कि0मी0) निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिसमें रू0 1324.00 करोड़ व्यय हुआ है। शेष कार्य चालू हालत में है। मार्च, 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।
चालू वित्तीय वर्ष में 3112 कि०मी० पथ निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें लगभग 2150 करोड़ रुपये व्यय होगा। इसके विरूद्ध अब तक 342.00 कि०मी० पथ में निर्माण किया जा चुका है जिसपर रुपये 443 करोड़ (RCPLWEA सहित) व्यय हुआ है। शेष मार्च 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
पंचायती राज विभाग की मुख्य योजनाएँ को बताते हुए उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित अनुदान मद के रूप में भारत सरकार द्वारा विमुक्त राशि तीनों स्तर के पंचायती राज संस्थाओं को उपलब्ध करायी जा रही है।डिजिटल पंचायत केन्द्र के तहत सभी पंचायतों में Digital Panchayat Kendra के तहत विभिन्न सेवाएँ प्रदान करने हेतु पंचायत स्तर पर डिजिटल कौशल उपलब्ध करा के ग्रामीणों को सभी आवश्यक सरकारी तथा गैर सरकारी ऑनलाईन सेवाओं की उपलब्धता पंचायत भवन से ही सुनिश्चित कराये जाने का लक्ष्य है।
योजनान्तर्गत सभी पंचायत भवनों में एक-एक डिजिटल पंचायत केन्द्र की स्थापना की जा रही है। पंचायत ज्ञान केन्द्र वित्तीय वर्ष 2022-23 से प्रारंभ की गयी है। पूर्व वित्तीय वर्ष में 1500 ग्राम पंचायतों को चिन्हित करते हुए पंचायत ज्ञान केन्द्र की स्थापना की है तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1000 ग्राम पंचायत में स्थापित किया जाना है। पंचायत ज्ञान केन्द्र के माध्यम से हर पंचायत में पुस्तकालय, कम्प्यूटर, इन्टरनेट, प्रतियोगिता से संबंधित किताबें आदि उपलब्ध करायी जा रही है। पंचायत सचिवालय सुदृढीकरण पंचायत सचिवालय सुदृढीकरण योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 से चालू की गयी है। योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों को 15,000 रूपये प्रतिमाह उपलब्ध करायी जा रही है। पंचायत राज स्वशासन परिषद के गठन का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं यथा-शक्तियों का विकेन्द्रीकरण, पेसा का क्रियान्वयन, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना, पंचायतों के क्रियाकलापों का मूल्यांकन इत्यादि करने एवं पंचायती राज व्यवस्था के समग्र उन्नयन किया जाना है। जामताड़ा जिले में पंचायती राज विभाग द्वारा मार्केटिंग काम्प्लेक्स, विवाह मंडप एवं दुकान का निर्माण कराने हेतु स्वीकृति देने की प्रक्रिया की जा रही है।
कृषि विभाग द्वारा झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत अबतक कुल 25,136 (पचीस हजार एक सौ छत्तीस) किसानों का ऋण माफी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुल 2,89,69,00,000 (दो सौ नवासी करोड़ उनहत्तर लाख रुपये) कर्ज माफी झारखण्ड सरकार द्वारा किया गया हैं।
आपदा प्रबंधन द्वारा
जिला राजस्व शाखा, जामताड़ा अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा सर्पदंश, अतिवृष्टि (मकान क्षति) एवं सड़क दुर्घटना में कुल-38 लाभुकों को 24,51,500.00 (चौबीस लाख इक्यावन हजार पाँच सौ) रू० अनुग्रह अनुदान राशि भूगतान हेतु स्वीकृति दी गई है। भुगतान हेतु कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित गृहस्थ योजना के अन्तर्गत 6,38,183 (छः लाख अड़तीस हजार एक सौ तिरासी) सदस्यों कुल 31,90,915 (एकतीस लाख नब्बे हजार नौ सौ पन्द्रह) को खाद्यान्न प्रदान किया गया।
अन्त्योदय योजना के अंतर्गत कुल 17,890 (सतरह हजार आठ सौ नब्बे) कार्डधारियों को प्रतिमाह 6,26,150 (छः लाख छब्बीस हजार एक सौ पचास) किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण किया गया। कुल 44,411 (चौवालीस हजार चार सौ ग्यारह) सदस्यों को ग्रीन राशन कार्डधारियों को प्रति सदस्य 05 किलो चावल वितरण किया जाता है।PTG योजना अंतर्गत (पहाड़िया आदिम जनजाति) के कुल 1,166 (एक हजार एक सौ छियासठ) कार्डधारियों को मुफ्त में प्रतिकार्ड 35 किलो ग्राम खाद्यान्न घर-घर जाकर उपलब्ध काराया जा रहा है।
वहीं उन्होंने सोना सोबरन धोती साड़ी लूँगी वितरण योजना के तहत् जिला अन्तर्गत कुल-1,66,977 (एक लाख छियासठ हजार नौ सौ सत्तहतर) कार्डधारियों को 10 रूपये में एक साड़ी, एक धोती एवं लूंगी का वितरण किया जा रहा है।
श्रम कार्यालय जामताड़ा द्वारा
जिले में अभी तक कुल 16,809 (सोलह हजार आठ सौ नौ) निर्माण श्रमिक तथा 30,551 (तीस हजार पाँच सौ एकावन) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन कराया जा चुका है।
नियोजन कार्यालय द्वारा विगत महीने कुल 195 लाभुको नियोजन शिविर लगाकर 18,000/- (अठारह हजार) रूपये प्रतिमाह वेतन के साथ on the Spot नौकरी प्रदान की गई। वहीं 305 युवाओं को नियोजन हेतु हेतु Shortlist किया गया है।
नगर पंचायत, जामताड़ा
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत 2,107 (दो हजार एक सौ सात) लाभुकों को शौचालय, 5 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) कुल लक्ष्य 4,095 (चार हजार पनचानब्बे) कुल 2,825 (दो हजार आठ सौ पचीस) लाभुकों का आवास निर्माण पूर्ण। कुल 1.270 आवास निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है।
आश्रयगृह योजना के तहत जिला में एक स्थाई आश्रय गृह का निर्माण किया गया है।
जिला समाज कल्याण कार्यालय, जामताड़ा द्वारा पूरक पोषाहार कार्यक्रम अंतर्गत कुल 5,022 (पाँच हजार बाईस) गर्भवती महिला, कुल 2,600 (दो हजार छः सौ) धात्री महिला एवं कुल- 74,390 (चौहत्तर हजार तीन सौ नब्बे) बच्चों का लाभ प्रदान किया जाता है।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनांतर्गत लक्ष्य 7,096 (सात हजार छियानब्बे) के विरूद्ध 5,664 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया है। कुल1,161 सेविका एवं कुल-906 इंसेंटिव का भुगतान किया गया है। समेकित बाल संरक्षण अंतर्गत स्पोंसरशिप योजनांतर्गत कुल 103 बच्चों को लाभ दिया जा रहा है।
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जामताड़ा द्वारा”सर्वजन पेंशन योजना” अंतर्गत अबतक कुल 43,071 (तैंतालिस हजार ईकहत्तर) नये अहर्त्ताधारी सुयोग्य लाभुकों का चयन कर पेंशन योजना लाभ से आच्छादित किया गया है। “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का क्रियान्वयन जोर सोर से किया जा रहा है। इस योजना अन्तर्गत 21-50 वर्श आयु की सभी योग्य महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाना है। अबतक 93,876 (तिरानब्बे हजार आठ सौ छिहत्तर) महिलाओं का आवेदन स्वीकृति दी जा चुकी है।
“कम्बल एवं वस्त्र वितरण योजना” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जामताड़ा जिला में कुल 26,895 (छब्बीस हजार आठ सौ पंचानवे) जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच मुफ्त कम्बल का वितरण किया गया है।
समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय द्वारा
प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में ST/SC/OBC जाति के कुल 92,378 छात्र-छात्राओं के बीच कुल-18,63,86,500/- (अठारह करोड़ तिरसठ लाख छियासी हजार पाँच सौ) रुपये का PFMS के माध्यम से भुगतान किया गया है।
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में ST/SC/OBC जाति के कुल 5,986 छात्र-छात्राओं के बीच कुल-3,72,73,426 /- (तीन करोड़ बहत्तर लाख तिहत्तर हजार चार सौ छब्बीस) रुपये का PFMS के माध्यम से भुगतान किया गया है।
निःशुल्क साईकिल वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में ST/SC/OBC जाति के कुल 2,863 (दो हजार आठ सौ तिरसठ) छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल का वितरण हुआ है।
चिकित्सा अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में ST/SC/OBC जाति के कुल 311 लाभुकों के बीच 16,59,000/- (सौलह लाख उनसठ हजार) रुपये का वितरण हुआ है
बिरसा आवास निर्माण के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में आदिम जनजाति परिवार (पहाड़िया) के लिए कुल 2,64,00,000 (दो करोड़ चौसठ लाख) रूपये के अंतर्गत 200 बिरसा आवास निर्माण कार्य लाभुक द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 626 आवेदकों का आवेदन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया जिसमें 415 लाभुकों को कुल 8,51,91,605/-(आठ करोड़ इक्यावन लाख इक्यानब्बे हजार छः सौ पाँच) रूपये का लाभ प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में 45,21,600/- (पैंतालीस लाख इक्कीस हजार छः सौ) रुपये के अंतर्गत कुल 168 अ०ज०जा० लाभुकों के बीच बकरा-बकरी, सुकर, बैक्यार्ड, ब्रॉयलर एवं बत्तख चूजा का वितरण किया जा रहा है।
जाहेरस्थान घेराबंदी वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में जिला के कुल 13 ग्रामों में 2,04,71,900/- (दो करोड़ चार लाख इकत्तर हजार नौ सौ) रुपये की लागत से जाहेरस्थानों की घेराबंदी का कार्य जारी है।
घुमकुड़िया हाउस निर्माण के तहत वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में जिला के कुल 10 ग्रामों में प्राप्त आवंटन 1,00,00,000/- (एक करोड़) रुपये के अंतर्गत धुमकुड़िया हाउस का निर्माण कार्य जारी है।
कब्रिस्तान घेराबंदी वर्त्तमान वित्तीय वर्श में जिला के कुल 12 ग्रामों में प्राप्त आवंटन 1,15,93,820 /- (एक करोड़ पन्द्रह लाख तिरानब्बे हजार आठ सौ बीस) रूपये के अंतर्गत कब्रिस्तान घेराबंदी का कार्य जारी है।
वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जामताड़ा जिला में अबतक कुल 1,134 व्यक्तिगत वन पट्टा जिसमें 789.215 एकड़ भूमि सन्नहित है तथा 13 सामुदायिक वन पट्टा जिसमें 11 एकड़ भूमि सन्नहित है, का वितरण किया जा चुका है। इसी क्रम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 10 सामुदायिक पट्टा एवं 10 व्यक्तिगत पट्टा वितरण किया गया, जिसमें 7.12 एकड़ भूमि निहित है।
पशुपालन कार्यालय द्वारा बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बैक्यार्ड लेयर कुक्कुट, ब्रायलर कुक्कुट विकास योजना, बत्तख चूजा वितरण की योजना, जोड़ा बैल वितरण की योजना के तहत लाभुकों को परिसम्पत्ति का लाभ दिया गया है।
कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल के द्वारा जामताड़ा जिला अंतर्गत कुल-08 पुल का निर्माण किया गया है जिसकी लम्बाई 1018 मीटर व कुल लागत 3372.854 लाख है
जिला उद्योग केन्द्र, शिविर कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा औद्योगिक विकास के प्रोत्साहन के हेतु जिले में सिंगल विंडो सिस्टम संचालित है। इसके अन्तर्गत 105 एकड़ जमीन उपायुक्त, जामताड़ा के द्वारा जियाडा, राँची को हस्तांतरित कर दी गयी है ताकि इच्छुक उद्यमी अपना औद्योगिक कार्यकलाप जिले में स्थापित कर सके।
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जामताड़ा
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जामताड़ा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 2556.90 लाख के विरूद्ध जुलाई तक 34.23% प्राप्ति तथा अवैध शराब में संलिप्त कारोबारियों के विरूद्ध व्यापक निरोधात्मक कार्रवाई के तहत कुल 67 अभियोग दर्ज करते हुये, कुल 629.00 लीटर अवैध शराब की जब्ती अबतक की गई है, जिसके कारण आम जनमानस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, जामताड़ा के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत में कुल 15 पथों जिसकी कुल लम्बाई 41.401 कि.मी. है, का निर्माण प्रक्रियाधीन है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-3) अन्तर्गत 2 पैकेज 09
पथों (कुल लम्बाई 66.530 कि.मी) के निर्माण कार्य प्रगति में है।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल-32 पथों, जिसकी लम्बाई 75 कि० मी० है, का कार्य प्रक्रियाधीन है एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 अन्तर्गत कुल 151 पथों जिसकी लम्बाई 458.832 कि.मी. है, का कार्य प्रक्रियाधीन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत 27 पथों जिसकी लम्बाई 67.286 कि.मी. है, का कार्य निविदा की प्रक्रिया में है।
जिला मत्स्य कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा मत्स्य बीज उत्पादकों को मत्स्य बीज वितरण हेतु अनुदान के लिए विभाग के द्वारा 210 लाभुकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षित मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच 5,250 लाख स्पॉन वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। तालाब एवं जलाशय मत्स्य का विकास हेतु जलाशय मत्स्य का विकास योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 24.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन मैथन जलाशय में किये जाने का लक्ष्य प्राप्त है।
जिला गव्य विकास कार्यालय, जामताड़ा
वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत् मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनान्तर्गत दो गाय कि योजना में कुल 270 लाभुकों के खाते में अनुदान राशि रू० 1,45,16,050/- (एक करोड़ पैंतालीस लाख चौलह हजार पचास) रूपये DBT की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग, जामताड़ा के द्वारा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत् कुल 165 रोगियों के ईलाज हेतु कुल 2,99,78,593.00/- (दो करोड़ नीनानवे लाख अठत्तर हजार पाँच सौ तीरानवे रुपये) का अनुदान प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुल 3,35,062 (तीन लाख पैंतीस हजार बासठ) लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ब्लड बैंक, जामताड़ा के द्वारा कुल 887 युनिट रक्त मरीजों को प्रदान किया गया है। अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कुल 5,266 (पाँच हजार दो सौ छियासठ) स्कूली बच्चों का नेत्र जाँच किया गया एवं दृष्टि दोष पाये गये बच्चों को निःशूल्क चश्मा एवं 413 बुजुर्गों को निःशूल्क चश्मा प्रदान किया गया है। अबतक कुल 7,243 (सात हजार दो सौ तैंतालीस) संस्थागत प्रसव कराया गया है।
अबतक 4,450 (चार हजार चार सौ पचास) गर्भवती माताओं को रेफरल सेवा के रूप में ममता वाहन की सुविधा दी गई है। यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् कुल 664 मरीजों को इलाजोपरांत 636 मरीजों को रोग मुक्त किया गया। कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम के तहत् कुल 6,74 मरीजो को इलाजोपरांत 108 मरीजों को रोग मुक्त किया गया।
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुल 26,719 (छब्बीस हजार सात सौ उन्नीस) व्यक्तियों का रक्त संग्रह किया गया है जिसमें 03 व्यक्ति
मलेरिया पिड़ित पाये गये, जिन्हें इलाजोंपरांत ठीक किया गया है।
एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् कुल 9,989 मरीजों का जाँच किया गया, जिसमें कुल 05 मरीज एड्स से पीड़ित पाए गए।
जिला सहकारिता कार्यालय, जामताड़ा के द्वारा जिला स्तरीय समिति सिद्धो-कान्हो कृषि एंव वनोपज जिला सहकारी संघ लि० का गठन जामताड़ा जिला में हुआ है, जिसका उद्देश्य कृषि एवं वन से उत्पादित व्यस्तुओं का क्रय एवं विपनन उचित मुल्य पर किसानों से किया जाना है।
मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत जिले में वर्ष 2022 में घोशित सुखाड़ से प्रभावित विभिन्न श्रेणियों में कुल 60,348 (साठ हजार तीन सौ अड़तालीस) कृषकों को 3500/- रूपये के दर से कुल 20.46,14.500/- (बीस करोड़ छियालिस लाख रूपये) का भुगतान किया गया है। चौदह हजार पाँच सौ
शिक्षा विभाग, जामताड़ा के द्वारा जामताड़ा जिले में कुल 1,030 सरकारी विद्यालय संचालित हैं।जामताड़ा जिले में कुल 04 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है जिसमें क्रमशः 1,975 एवं 662 छात्राएँ अध्ययनरत हैं। कक्षा 1 से 5 तक कुल नामांकन 73,776 (तेहत्तर हजार सात सौ छिहत्तर) कक्षा 6 से 8 तक 41,431 (एकतालीस हजार चार सौ इकतीस) एवं कक्षा 9 से 12 तक 22,916 (बाईस हजार नौ सौ सौलह) कुल 1,37,723 (एक लाख सैंतीस हजार सात सौ तेईस) छात्र/छात्राएँ विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। जिन्हें छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध करा दिया गया है। वर्ष 2024 वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा में कला संकाय में 4,194 परीक्षार्थी, विज्ञान संकाय में 1,278 परीक्षार्थी एवं वाणिज्य संकाय में 80 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिसमें क्रमशः कला संकाय में 3841 (91.58%), विज्ञान संकाय में 1049 (82.08%) एवं वाणिज्य संकाय में 72 (90.00%) परीक्षार्थी उर्तीण हुए।
जामताड़ा जिले के 105 उच्च विद्यालयों में (ICT) कम्प्यूटर आधारित शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 1,016 प्रारंभिक विद्यालय में MDM संचालित है।जामताड़ा जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के लिये सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क स्कूल बैग 1,18,171 (एक लाख अठारह हजार एक सौ एकहत्तर) अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को उपलब्ध कराई गई है। जामताड़ा जिलान्तर्गत 03 CM School of Excellence संचालित कराया गया है, जिसमें CBSE Board के तहत अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन प्रारंभ की गई है। इसमें कुल 2,306 छात्र/छात्राओं का नामांकन कराया गया है व पठन-पाठन चालू है।
विद्युत कार्यालय द्वारा झारखण्ड सम्पूर्ण बिजली अच्छादन योजना के तहत् जामताड़ा जिला में पाँच (05) अद्द नये 33/11 के०भी० विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निमार्ण किया गया है। एक मुश्त ब्याज माफी (OTS) योजना के तहत् दिनांक 01.04.2023 से दिनांक 30.09.2023 तक 782 उपभोक्ताओं को लाभ दिया गया है एवं लगभग 36,37,000.00 रू० का ब्याज माफी किया गया।
जिला परिषद्, जामताड़ा द्वारा
वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त आवंटन के आलोक में निम्न प्रकार योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग के तहत कुल प्राप्त आवंटन के तहत 22,01,112.00 ( बाईस लाख एक हजार एक सौ बारह) कुल 114 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनका निविदा किया गया है।15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वास्थ्य उप केन्द्र का हेतु प्राप्त कुल आवंटन 4,38,50,000.00 (चार करोड़ अड़तीस लाख पचास हजार) रू० का उपयोग स्वास्थ्य उपकेन्द्र, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ युनिट निर्माण, नाला हेतु किया जा रहा है। जिसका निविदा कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
खेलकूद कला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा जिला में
+2 उच्च विद्यालय, फतेहपुर में प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित राशि लगभग 84 लाख है। पर्यटन मद में प्राप्त राशि से मांलचा पहाड़ का सौन्दर्याकरण एवं विकास कार्य 58 लाख 71 हजार दो सौ रूपये की लागत राशि से कराया जा रहा है। नारायणपुर प्रखण्ड अंतर्गत दुखिया बाबा मंदिर करमदहा का सौन्दर्गीकरण एवं विकास कार्य 57 लाख 71 हजार 02 सौ रूपये की लागत राशि से कराया जा रहा है।
पर्वत बिहार, जामताड़ा में Open Gym का अधिष्ठापन 19 लाख 69 हजार 04 सौ बीस रूपये की लागत राशि से कराया जा रहा है।
करमाटाँड़ प्रखण्ड अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय स्टेडियम निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत जिले के बी०पी०एल० श्रेणी के कुल 14 हिन्दु, धर्मावलम्बियों के लाभुकों को द्वारिका सोमनाथ, 07
ईसाई धर्मावलम्बियों के लाभुकों को गोवा एवं 30 मुस्लिम धर्मावलम्बियों के लाभुकों को अजमेर शरीफ, तीर्थ दर्शन कराया गया।
जिला सामान्य शाखा के द्वारा झारखण्ड आन्दोलनकारियों व उनके आश्रितों के पेंशन हेतु जिला अंतर्गत कुल 62 लाभुकों 8,95,335/- (आठ लाख पनचानब्बे हजार तीन सौ पैंतीस) रूपये का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही साथ जिला में कुल 559 झारखण्ड / वनांचल आन्दोलनकारियों का प्रमाण-पत्र वितरण किया गया है।
माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का कार्य जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा कुशल तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें आप सभी का सहयोग वांछनीय है।
उन्होंने अपील कर कहा कि आइए हम सब मिलकर न्यू इंडिया के तर्ज पर न्यू झारखण्ड का निर्माण करें जो भय और आंतक से मुक्त हो, भ्रश्टाचार मुक्त हो, अशिक्षा मुक्त हो, बेरोजगारी मुक्त हो, गंदगी मुक्त हो, रूढ़ीमुक्त हो।
अन्त में उन्होंने पुनः 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन एक बार संकल्प लें कि हम सभी भारतवासी धर्म एवं जाति की भावनाओं से उपर उठकर एक रहें और हम अपने देश के स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनायें रखें।















