वंदे मातरम, जय हिन्द तथा भारत माता की जय के नारे लगे

ओम प्रकाश शर्मा, चित्तरंजन। 74 वें स्वाधीनता दिवस पर स्थानीय क्लब, संगठन तथा राजनैतिक दलों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी तथा वंदे मातरम, जय हिन्द तथा भारत माता की जय के नारे लगे।

रूपनारायणपुर के सिनियर सिटिजनस् एसोसिएशन द्वारा भी राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष होरोनाथ बनर्जी, सचिव दुलाल चंद्र माजी, षंकर चक्रवर्ती, एन सिंह, अमित माजी, पीएस चैधरी आदि उपस्थित थे। वहीं लाॅयन्स क्लब रूपनारायणपुर शताब्दी द्वारा भी तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी गई।

मौके पर नितिश रंजन चैधरी, सुखमय कुम्भकार, श्यामल गुप्ता, अरविन्द नाथ, रूमा चैधरी, जे चटर्जी, आदि उपस्थित थे।
वहीं चित्तरंजन भाजपा अध्यक्ष शंकर तिवारी द्वारा भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। चित्तरंजन तृणमूल कांग्रेस के विभिन्न संगठनों ने भी झंडा फहराया। चित्तरंजन के युवा तृणमूल नेता श्यामल गोप ने चित्तरंजन के फतेपुर में अपने क्लब में झंडा फहराया।

वहीं सालानपुर के तृणमूल नेता भोला सिंह ने विभिन्न स्थानों में झंडा फहराया तथा कार्यक्रम में भाग लिया। छात्र परिषद नेता मिथुन मंडल ने भी छात्रों के साथ झंडा फहराया। जेमारी में स्थानीय हिन्द छात्र संघ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
















