Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर मारूति सुजुकी कार दुर्घटना ग्रस्त

फतेहपुर,जामताड़ा: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत विन्दापाथर थाना क्षेत्र के बस्ती पालोजोरी लाहर बाड़ी में स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर एक मारूति सुजुकी- जे एच 02एस 6679 नंबर कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मारूति सुजुकी जामताड़ा की ओर से दुमका की ओर तेजी से आ रही थी। अचानक एक बाइस चक्का ट्रेलर वाहन विपरीत दिशा से सामने आ गयी। उससे बचने हेतु सड़क से नीचे मारूति सुजुकी को चालक ने उतार दिया।जिससे गाड़ी एक बिजली पोल से टकराते हुए बगल में लगे पेड़ों पर चढ़ गई।चालक दुर्घटना में बाल बाल बच गए हैं। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। बिजली पोल भी टूट गया है।
पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई और छानबीन में जुट गई है।
चालक अपने को सिद्धू-कान्हू मुर्मू विश्व विद्यालय के पदाधिकारी बता रहे थे। दुर्घटना साढ़े तीन बजे के आसपास दिन में हुई है।उस समय काफी जोरों से आंधी तूफान आया हुआ था।