Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सेवानिवृत्त हुए सहायक अवर निरीक्षक लालेश्वर सिंह को दी गई विदाई

ओम शर्मा, धनबाद: 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए सहायक अवर निरीक्षक लालेश्वर सिंह की विदाई समारोह आज गुरुवार 4अगस्त को पुलिस क्लब रेल धनबाद में दिया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक महोदय संजीव कुमार बेसरा सर पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वितीय साजिद जफर सर पुलिस निरीक्षक महोदय धनबाद थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद सर परिचारी प्रभार प्रवर महोदय राज किशोर प्रसाद सर क्षेत्रीय मंत्री बिपिन बिहारी सिंह पुलिस एसोसिएशन शाखा रेल धनबाद के अध्यक्ष रविंदर हांसदा सचिव नवल किशोर सिंह संयुक्त सचिव रणधीर कुमार कोषाध्यक्ष मनीष रंजन एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हवलदार हरीश उरांव, संयुक्त मंत्री रघुवीर शर्मा एवं सभी कार्यकारिणी के सदस्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष विदाई समारोह संपन्न हुआ। नवल किशोर सिंह,सचिव पुलिस एसोसिएशन शाखा रेल धनबाद ने बताया कि कार्य के प्रति लालेश्वर सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।