मंगलवार को सर्वेक्षण में जुटी जांच दल
जामताड़ा। जामताड़ा में दिनों दिन बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों से लोग दहशत में आ गये हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग तीन दर्जन हो चले हैं। यह और भी बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। जामताड़ा जिला स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयास में जुटी है ताकि इसके फैलाव से लोगों को बचाया जा सके।

इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. दुर्गेश झा के नेतृत्व में स्वासथ्य कर्मियों का की एक टीम जामताड़ा के 12 सौ आबादी वाले गांव साताकाटा-1 पहुंची। इस गांव में 91 घर हैं। जिसे देखते हुए कोरोना सर्वेक्षण के लिए मंगलवार को तीन मेडिकल टीमों को प्रतिनियुक्त किया गया। इस गांव में चार लोग मुम्बई से आये थे जिनमें तीन अपने ही भाई हैं। जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।

उसके साथ आये अन्य भाईयों का भी आज यहां नमूना लिया गया साथ ही उनके माता पिता का भी सैपल जांच उदलबनी कोविड अस्पताल में किया गया। सभी भाईयों को फिलहाल उसके घर में ही होम क्वारंेटाइन किया गया है। गांव वालों को सूचित करते हुए यहां पर एक क्वारंटाइन जोन तथा कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए कहा गया है। 200 मीटर के दायरे को सील किया गया है। जो तीन भाई उनके साथ मुम्बई से आये थे उनका सैपल भी क्लेक्ट किया गया है।















