BHARATTV.NEWS,JAMTARA: जामताड़ा जिला से सटे सिमलगढ़ा पंचायत (देवघर) के मुखिया बनी मनीषा टुडू।वे पहले भी सिमलगढ़ा पंचायत के मुखिया रह चुकी है।यह उसकी दुसरी पारी की जीत है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में जनता के बीच रह कर उनका आशीर्वाद प्राप्त की है। मनीषा टुडू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ती हुई उनसे ,572 वोट अधिक बटोरने में सफल हुई है।ज्ञात रहे मनीषा टुडू एक राजनीतिक परिवार से आती है। उनके पिता आंनद टुडू जामताड़ा एक समाजसेवी और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहें हैं। वहीं मनीषा टुडू के ससुर नरसिंह मुर्मू देवघर जिला झा मु मो के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि भी रहे हैं। मनीषा टुडू एक शिक्षित और कर्मठ महिला है।














