BHARATTV.NEWS: JAMTARA: आज फतेहपुर प्रखंड के साल बगान में आजसू पार्टी का एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष आशीष मंडल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक की शुरुआत में सुरो की मल्लीका लता मंगेशकर कीआत्मा की शांति के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धन संग्रह जन संग्रह कार्यक्रम का शुरुआत किया गया पार्टी के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो ने कहा की पार्टी ने वर्ष 2021 में अपने एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। और इस वर्ष पार्टी दस लाख सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता 31 मार्च तक 10 -10 कार्यकर्ताओ को पार्टी से जोड़ेंगे तथा सभी कार्यकर्ता धन संग्रह के तहत पंचायत तथा प्रखंड के कार्यकर्ता दस रुपये, जिला के पदाधिकारी एक सौ रुपए, केंद्र के पदाधिकारी एक हजार, एक्स एमएलए एवं एमएलए और एमपी पाँच हजार पार्टी के खाते में सहयोग राशि जमा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सहयोग राशि को पार्टी के बैंक खाते में जमा कर इसकी शुरुआत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्र मंडल ने पार्टी द्वारा भेजे गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन सदस्य जोड़ने एवं सहयोग राशि पार्टी के खाते में जमा करने के बारे में विस्तार से बताया। आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला के प्रधान सचिव अजय मंडल, सुनील महेरिया, प्रेम झा, तपन चौधरी, दीपक मंडल, गोपीनाथ पाल, हराधन दाँ, सीमंत बाउरी, सिंगराय मुर्मू ,कानन मिर्धा, प्रदीप मंडल, बैकुंठ सेन, हलाधर मंडल, राकेश मरांडी, गणेश दाँ, विकास मोदी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.













