साजिश के तहत सरकारी कंपनी बीएसएनएल को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है?
पूरे देश भर के तकरीबन 80% डाक कर्मचारी हड़ताल पर
OM SHARMA,BHARATTV.NEWS,ASANSOL: देशभर में डाकघर में बुधवार को हरताल रहा। जो कर्मचारी ग्रुप सी के हरताल पर रहे उनके १ हजार रूपये काटे जायेंगे लाखों कर्मी हरताल पर थे तो इस हिसाब से कई करोड़ रूपये इकठ्ठा हो जायेंगे। इतनी बड़ी राशि तो किसके खाते में जाती है। वहीँ आसनसोल मुख्य डाकघर में कई कोउन्टर खुले थे जहाँ आम लोगों का काम हुआ फिर समझ में नहीं आता एक वर्ग काम पर था और एक वर्ग हड़ताल पर। कौन किसके साथ है। आसनसोल मुख्य डाकघर में तिरंगा बेचे गए पैसों का आम लोगों ने लें दें भी किये। फिर हड़ताल से किसको कितना फर्क पड़ा यह विचारणीय है। बुधवार को ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन की तरफ से एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया . 20 सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे देश में ऑल इंडिया पोस्टल एंप्लाइज यूनियन की तरफ से एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया . उन्होंने बताया कि पहले इस हड़ताल का आव्हान ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन और एफएनपियो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था लेकिन किन्ही कारणों से अन्य संगठन ने हड़ताल से पांव वापस खींच लिए लेकिन ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन अपने हड़ताल के निर्णय पर अडिग और पूरे देश भर के तकरीबन 80% डाक कर्मचारी हड़ताल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से पोस्टल डिपार्टमेंट को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है यह हड़ताल उसी के खिलाफ बुलाई गई।















