Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सांसद ने जनता दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं। शीघ्र समाधान का दियाआश्वासन

BHARATTV.NEWS: फतेहपुर प्रखण्ड अन्तर्गत आसनबेडीया पंचायत के कालूडीही गांव में स्थित विद्यालय परिसर में दुमका सांसद सुनिल सौरेन ने जनता दरबार लगाकर उपस्थित जनता की समस्यायें सुनी ।

साथ में थे पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा उर्फ बाटूल झा। जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी एक एक शिकायतों को धैर्य पूर्वक सुनी और लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र अतिशीघ्र किया जायगा। सांसद सुनिल सौरेन ने तत्काल ही संबंधित पदाधिकारियों से संवाद स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा शीघ्र ही यथा संभव इसका हल निकालने का निर्देश दिया। कालूडीही गांव में लगा जनता दरबार में काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए थे। वहां सांसद के पहुंचने पर उनका झारखण्डी पारम्परिक संस्कृति के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, तीर्थ नाथ मंडल, कालूडीही ग्राम प्रधान बाबूसर टुडू,भातूडीह ग्राम प्रधान सिकंदर मरांडी,खोटोजोरी ग्राम प्रधान निमाय चंद्र महतो, भाजपा कार्यकर्ता कुंदन गोस्वामी, विष्णु राणा,आदेस राणा,हेलाराम महतो,हारफेन टुडू, रामलाल कोल,जगन मिर्धा, तुषार कांति सिंह, राहुल चौधरी,वसीम खान,अनवर खान, तुषार कांति सिंह सहितसैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।